{"_id":"fc4a197c0b0e45d8ef19bafe72d9df49","slug":"in-the-name-of-sending-abroad-hdpe-17-million-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने के नाम पर हड़पे 17 लाख ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेश भेजने के नाम पर हड़पे 17 लाख
ब्यूरो/अमर उजाला,कुरुक्षेत्र
Updated Mon, 21 Sep 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहोवा निवासी एक व्यक्ति के पुत्र को विदेश भेजने के नाम पर कुछ लोगों ने उससे 17 लाख रुपये ले लिए। लेकिन, काफी समय बीत जाने के बाद भी न तो उसके पुत्र को विदेश ही भेजा गया और न ही उसके रुपये ही लौटाए गए। आरोपियों में एक अपना झूठा नाम बताकर उससे रुपये की ठगी करता रहा। उसकी शिकायत पर थाना पिहोवा पुलिस ने केस दर्ज कर पंजाब के बठिंडा निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसका दो दिन का रिमांड मंजूर कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
पिहोवा के भारत नगर वासी संपूर्ण सिंह ने थाना पिहोवा में 21 अगस्त को शिकायत दर्ज कराई थी कि नई दिल्ली वासी सरवेश सैनी, चांदनी व सचिन सैनी ने मिलकर उसके पुत्र को विदेश भेजने का झांसा देकर 17 लाख रुपये हड़प लिए है। मामला इसी वर्ष 15 जुलाई का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
पिहोवा चौकी इंचार्ज एसआई सुरेश कुमार की टीम ने जांच के दौरान एक आरोपी संदीप सिंह बठिंडा, पंजाब को गिरफ्तार किया। आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में स्वीकार किया है कि वह संपूर्ण सिंह को नाम बदल कर धोखा देता रहा। उसने अपना नाम सचिन बताया था, जबकि उसका असली नाम संदीप सिंह ही था और साथ ही उसने अपना पता भी गलत बताया था।
विज्ञापन
पुलिस आरोपी से अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ में जुटी है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।