गरीबी से तंग आकर फंदे पर लटका, मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरीबी और देनदारी से तंग एक व्यक्ति ने फंदे पर लटकर कर जान दे दी। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
सुमन रानी निवासी तलहेड़ी ने पुलिस को बताया कि उसका पति दीपा राम गांव के ही चमकोर सिंह के पास करीब दो वर्ष से खेतीबाड़ी का कार्य करने के लिए नौकरी पर लगा था। वीरवार को हर रोज की तरह उसका पति चमकोर सिंह के खेत में काम करने के लिए गया था। कुछ घंटों बाद उसके देवर सुरजीत सिंह ने उसे बताया कि उसके पति दीपा राम ने खेत के ट्यूबवेल पर फंदा लगा कर जान दे दी है। सुमन ने बताया कि देनदारी और गरीबी से तंग आकर ही उसके पति ने आत्महत्या की है। इसमें किसी का कोई कुसूर नहीं है। थाना प्रभारी प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि तलहेड़ी निवासी दीपा राम ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पत्नी सुमन रानी ने बयान दिया है कि उसके पति ने गरीबी और देनदारी से तंग आकर फांसी लगाई है। इस मामले की जांच एसआई बलविंद्र सिंह राणा को सौंपी गई है।