फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   gurdas dadbody found from karsela pound

कसेरला के जोहड़ में मिला गुरदास का शव

Thu, 14 Jan 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र Updated Thu, 14 Jan 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
पिछले 18 दिनों से गायब सेक्टर-5 निवासी युवक गुरदास का आखिरकार आज गांव कसेरला के जोहड़ से पुलिस को शव बरामद हुआ है।
विज्ञापन


उसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है, जबकि उसके परिजनों को भी इसके बारे में सूचित कर दिया गया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। कसरेला के एक व्यक्ति को गांव के जोहड़ में एक शव दिखाई दिया। उसने इसकी सूचना अन्य ग्रामीणों और पुलिस को दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। जांच में उसकी पहचान गुरदास के रूप में हुई। पुलिस ने तुरंत इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली। सोमवार को ही गुरदास के परिजनों आदि ने जिला सचिवालय में एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन


उन्होंने एसपी से गुरदास को तलाशने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। साथ ही दो दिन का अल्टीमेटम दिया था। गुरदास के पिता वेदपाल आदि ने आठ लोगों पर शक जाहिर किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि गुरदास को गायब करने में इन्हीं लोगों का हाथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेब से मिला पर्स व मोबाईल : पुलिस
जांच कर रही सीआईए ने बताया कि गुरदास का शव जोहड़ से निकालने पर उसकी जेब से पर्स और मोबाइल मिला है। उसके शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है।

परिजनों ने हत्या की आंशका जताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थित स्पष्ट होगी। सीआईए ने बुधवार को कसेरला गांव में पू्छताछ की, लेकिन खास जानकारी हासिल नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed