{"_id":"579a5b5d4f1c1b356521e4f1","slug":"gudha-two-sides-in-the-conflict-including-the-former-head-six-wounded-baban-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुढ़ा में दो पक्षों में संघर्ष, पूर्व सरपंच समेत छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुढ़ा में दो पक्षों में संघर्ष, पूर्व सरपंच समेत छह घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
Updated Fri, 29 Jul 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
घटना स्थल का मुआयना करते एसपी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना बाबैन के गांव गुढ़ा में कुछ लोगों ने पूर्व सरपंच और उसके परिवार के सदस्यों पर जानलेवा हमला बोल दिया। पथराव करके उनकी बैठक और कार के शीशे भी तोड़ डाले। हमले में गांव के पूर्व सरपंच कंवर पाल, उनकी पत्नी अनिता देवी, राजपाल और दूसरे पक्ष के मनदीप, दवेंद्र और नरेश को गंभीर चोट लगी है। उन्हें कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
घटना के बाद पुलिस अधीक्षक सिमरदीप सिंह और शाहाबाद के पुलिस उपाधीक्षक गुरमेल सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों से बातचीत कर शांति बनाए रखने की अपील की। पुलिस अधीक्षक ने चेतावनी दी कि यदि अब किसी ने भी गांव का माहौल को खराब करने या झगड़ा करने की पहल की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने पूर्व सरपंच कंवरपाल की शिकायत पर गांव के कई लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
मामले के अनुसार, गुढ़ा गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एक प्राध्यापक पर दसवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोप लगे थे।
तब लड़के गांव के लोगों ने प्राध्यापक को निलंबित कर उसके तबादले की मांग को लेकर स्कूल पर ताला जड़ दिया था। तभी से आरोपी प्राध्यापक स्कूल से गैरहाजिर चल रहा था। गुढ़ा के लोगों का आरोप है कि आरोपी प्राध्यापक की गुढ़ा के पूर्व सरपंच कंवर पाल के साथ सांठगांठ है। इसके चलते वह शिक्षा मुख्यालय पंचकूला के एक अधिकारी का दबाव डलवा कर फिर से गुढ़ा स्कूल में ही ज्वाइन करने का प्रयास कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी प्राध्यापक 26 जुलाई को फिर गुढ़ा स्कूल में आया था और उसने स्कूल के इंचार्ज पर ज्वाइन करने का दबाव बनाया था।
विज्ञापन
इस बीच गांव की पंचायत ने आरोपी प्राध्यापक को स्कूल में ज्वाइन कराने से मना कर दिया।
बृहस्पतिवार की सुबह गांव के कुछ दबंग युवक स्कूल में आए और उन्होंने स्कूल में ही पूर्व सरपंच कंवरपाल के भतीजे रोहित के साथ मारपीट की। स्कूल में मारपीट करने के बाद वे युवक अपनी मोटरसाइकिलों पर सवार होकर कंवरपाल की बैठक पर पहुंच गए। वहां उन्होंने कंवरपाल पर हमला बोल दिया। हमला होता देख जब उसकी पत्नी अनीता व राजपाल उसके बचाव के लिए आए तो उन्होंने उन पर भी हमला बोल दिया। इसमें तीनों घायल हो गए। झगड़े में दूसरे पक्ष के भी मनदीप, दवेंद्र और नरेश को चोट लगी।
उधर, पुलिस अधीक्षक सिमरदीप सिंह के समक्ष पूर्व सरपंच कंवर पाल के परिजनों ने आरोप लगाया कि मामला प्राध्यापक का नहीं है, बल्कि गांव के एक युवक के कुरुक्षेत्र के एक होटल में गांव की ही एक महिला के साथ पकड़े जाने का है। उन्होंने कहा कि युवक के बुलावे पर पूर्व सरपंच कंवरपाल भी होटल में पहुंच गया। कंवर पाल ने मामले को रफा-दफा करवा दिया था। उसके परिजनों का आरोप है कि युवक को शक हो गया कि कंवरपाल ने ही पुलिस को फोन कर उसे पुलिस के हाथों पकड़वाया है। आरोप है कि इसका वे कंवरपाल से बदला लेना चाहते थे।
दूसरी ओर, गांव के पूर्व सरपंच तेजबीर और जिले सिंह ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष कहा कि गांव में दो बिरादरियों में जो झगड़ा हुआ है, उसका उन्हें दु:ख है। भविष्य में वे गांव में शांति व भाईचारे का माहौल बनाने का प्रयास करेंगे।
पुलिसकर्मियों की तैनाती के आदेश
पुलिस अधीक्षक सिमरदीप सिंह ने गांव में तनाव को देखते हुए पुलिसकर्मियों की तैनाती के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जो भी पक्ष शांति व भाईचारा भंग करने की कोशिश करेगा, पुलिस उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।