फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Five-year-old girl raped in Kurukshetra of Haryana, condition critical

Kurukshetra: पांच वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, हालत नाजुक, खून से लथपथ बच्ची लड़खड़ाकर बेहोश होकर गिरी

Sat, 03 Jun 2023 01:35 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 03 Jun 2023 01:35 AM IST
सार

खून से लथपथ बच्ची लड़खड़ाकर चल रही थी और देखते ही देखते वह बेहोश होकर नीचे गिर गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया तथा बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपी की पहचान कर रही है। बच्ची को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। 

विज्ञापन
Five-year-old girl raped in Kurukshetra of Haryana, condition critical
सांकेतिक तस्वीर बच्ची से दुष्कर्म - फोटो : Social media

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पिहोवा क्षेत्र की एक कॉलोनी में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार कॉलोनी के लोगों ने बताया कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक बच्ची पुरानी गोशाला से निकलती नजर आई। खून से लथपथ बच्ची लड़खड़ाकर चल रही थी और देखते ही देखते वह बेहोश होकर नीचे गिर गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया तथा बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से बच्ची को एलएनजेपी और पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


वहीं सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि इस बच्ची को कॉलोनी में घूमने वाला एक व्यक्ति अपने साथ ले गया था। आरोपी ने एक खंडहर मकान में उसके साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया। पुलिस सहित फॉरेंसिक टीम ने खंडहर मकान से खून के सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब पुलिस आरोपी की पहचान में जुटी है। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि आरोपी नशेड़ी किस्म का है, जो कॉलोनी में घूमता रहता है। दो दिन पहले भी आरोपी ने गली में किसी के साथ झगड़ा किया था। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश शुरू कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed