फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   clash two group of INSO in KU, two injurd, beaten teacher

केयू में भिड़े इनसो के गुट, दो घायल, शिक्ष्ाक पीटा

Sat, 07 Nov 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र Updated Sat, 07 Nov 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
clash two group of INSO in KU, two injurd, beaten teacher
इनसो छात्र संगठनों के दो गुटों के बीच शुक्रवार सुबह नरहरी हॉस्टल में खूनी संघर्ष हुआ। इसके बाद हालात बेकाबू हो गए। हमलावरों ने तीन गाड़ियां तोड़ डालीं। दोनों तरफ से लाठियां और गंडासियां चलीं।
विज्ञापन



बताया जाता है कि इनसो केयू अध्यक्ष सुरेंद्र नैन और इनसो राष्ट्रीय महासचिव जसविंद्र खैहरा के बीच किसी बात को लेकर केयू के अंग्रेजी विभाग के पास कहासुनी और बाद मेें हाथापाई हो गई। इसके बाद शुक्रवार सुबह करीब 12 बजे 50 से 60 युवक पांच गाड़ियों में नरहरि हॉस्टल में घुस गए।
विज्ञापन


वह किसी युवक को तलाश रहे थे, लेकिन वह नहीं मिला। इस पर वह हॉस्टल के ए ब्लॉक में रूम नंबर 16 के छात्र राकेश से मारपीट करने लगे। वे सब गाड़ियों से भाग रहे थे, तभी केयू सिक्योरिटी की जिप्सी वहां पहुंच गई। इस दौरान आउट साइडरों की एक कार तो भाग निकली, लेकिन बाकी वहीं फंस गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी होते ही पहले गुट के छात्रों ने मौके पर फंसीं तीन गाड़ियों पर हमला बोलकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इस पहले ही सभी हमलावर मौके से भाग निकले। लेकिन, इस हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एलएनजेपी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

इस बारे में इनसो के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि शुक्रवार दोपहर को देवीलाल हॉस्टल में सांसद चौटाला का कार्यक्रम था। वे इसकी तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान देवीलाल और नरहरि हॉस्टल के सामने संदीप नैन और उसके साथियों ने मेरे साथियों पर हमला कर दिया।

इसमें हमारे एक साथी हरप्रीत सिंह के हाथ में चाकू लगा है। उसे शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। नरहरि हॉस्टल में जिस कमरे में शुक्रवार सुबह मारपीट और तोड़फोड़ हुई, वह कमरा केयू के लॉ विभाग के छात्र राकेश के नाम अलॉट है।

वह कैथल का रहने वाला है। केयू के नरहरि हॉस्टल में कार्यरत सिक्योरिटी गार्ड अमलोक सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह हॉस्टल के मेनगेट से करीब 50-60 युवक आए और हॉस्टल के ए ब्लॉक की तरफ चले गए। इसकी जानकारी मैंने तुरंत सिक्योरिटी को दी। इसके बाद मारपीट हो गई।

सिक्योरिटी के सामने ही फरार हुए आउटसाइडर्स
प्रत्यक्षदर्शी नरहरि हॉस्टल के एक छात्र ने बताया कि यह घटना आज दोपहर की है। मारपीट के समय केयू सिक्योरिटी की जिप्सी यहां मौजूद थी। उनके सामने ही गाड़ियों को तोड़ा गया। घटना के बाद पहुंचे केयूके थाना के एसएचओ ओमप्रकाश टीम सहित मौके पर पहुंचे।


केयू के देवीलाल हॉस्टल के वार्डन डॉ. सीआर ड्रोलिया ने केयू रजिस्ट्रार को बताया कि उनके पास आज सुबह इनसो के कार्यकर्ता आए थे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार दोपहर को सांसद दुष्यंत चौटाला का कार्यक्रम करना है। इसके लिए आपको बता रहें है।

उस समय मैं कॉलेज में कक्षा ले रहा था। मैनें उन्हें लिखित में देने को कहा था। केयू के ब्वॉयज होस्टल के चीफ वार्डन डॉ. सीपी सिंह ने बताया कि उन्हें किसी भी हॉस्टल में सांसद चौटाला के कार्यक्रम की कोई सूचना नहीं है। इस संबंध में देवीलाल हॉस्टल के वार्डन से भी कोई जानकारी नहीं मिली है।

उनके अनुसार केयू चीफ वार्डन को सांसद के कार्यक्रम के लिए किसी भी संगठन द्वार कोई लिखित में सूचना नहीं दी गई है।

 लॉ विभाग की क्लास में अध्यापक धुना
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में क्लास में शिक्षक भी सुरक्षित नहीं हैं। लॉ विभाग में क्लास में पढ़ा रहे एक अध्यापक पर इसी विभाग के तृतीय वर्ष के एक छात्र ने हमला बोल दिया। उसने यह हमला अध्यापक के क्लास में आने से रोकने पर किया।

केयू के लॉ डिपार्टमेंट में स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ में वीरवार दोपहर करीब पौने तीन बजे सोशियोलॉजी विभाग के सीनियर मोस्ट टीचर लॉ सेकेंड ईयर की क्लास ले रहे थे। इसी दौरान तृतीय वर्ष का एक छात्र जेमिनी अपने साथियों के साथ क्लास में आ गया।

उसने क्लास में पढ़ा रहे टीचर से अंदर आने की अनुमति मांगी। लेकिन, शिक्षक ने उसे अंदर आने से रोक दिया। इसे आरोपी छात्र ने अनसुना कर दिया और साथियों सहित क्लास के अंदर घुस गया। अंदर आकर उसने टीचर से सीधे प्रेक्टिकल और प्रेजेंटेशन के टॉपिक देने की मांग की।


इस पर शिक्षक ने बाद में आने के लिए कहा, लेकिन छात्र जिद पर अड़ा रहा। इस पर छात्र आपे से बाहर हो गया और उसने टीचर का कॉलर पकड़ लिया। टीचर ने इसका विरोध किया, तो आरोपी छात्र ने टीचर पर हमला बोल दिया और उन्हें थप्पड़ मार दिए। साथ ही पेन से भी हमला किया।

क्लास में मौजूद अन्य छात्रों ने शिक्षक को आरोपी छात्र से छुड़ाया। मारपीट के बाद आरोपी छात्र भाग निकला। बताया जा रहा है कि आरोपी छात्र थर्ड ईयर में पांचवे सेमेस्टर का छात्र है और हॉस्टल में रहता है। पीड़ित ने जेमिनी के खिलाफ लिखित में संस्थान के निदेशक को शिकायत दी है।

क्लास लेते समय एक शिक्षक के साथ थर्ड ईयर के पांचवें सेमेस्टर के छात्र जेमिनी ने मारपीट की है। इसकी लिखित शिकायत शिक्षक  ने मुझे दी है।

शिकायत के आधार छात्र के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार से सिफरिश की गई है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ही इसमें फैसला ले सकता है।
डॉ. आरके गुप्ता, निदेशक, इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी, कुरुक्षेत्र।

 यूनिवर्सिटी के नरहरी हॉस्टल में इनसो संगठन के दो गुटों में मारपीट हुई है। इस मामले में पुलिस को सूचित किया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गाड़ियों को कब्जे में ले लिया है। जिस युवक के साथ मारपीट की बात की जा रही है, वह हमारी यूनिवर्सिटी का छात्र नहीं है और हॉस्टल में आउट साइडर था।


इसकी जांच की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अब यूनिवर्सिटी में प्रवेश पत्र की जांच के बाद ही एंट्री दी जाएगी। लॉ विभाग में प्राध्यापक के साथ मारपीट की शिकायत मेरे पास आ गई है। इसे प्रोक्टोरियल बोर्ड को कार्रवाई के लिए भेज दिया है।
डॉ. प्रवीण सैनी, रजिस्ट्रार, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी, कुरुक्षेत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed