{"_id":"6718e6283ccb07c5c60eaa79","slug":"bullets-fired-at-immigration-center-in-kurukshetra-case-of-extortion-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: युवक ने पहले सिगरेट पी, फिर इमिग्रेशन सेंटर पर दिनदहाड़े बरसाईं गोलियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: युवक ने पहले सिगरेट पी, फिर इमिग्रेशन सेंटर पर दिनदहाड़े बरसाईं गोलियां
Wed, 23 Oct 2024 05:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 23 Oct 2024 05:33 PM IST
सार
कुरुक्षेत्र में एक बार फिर गोलियां चलने का मामला सामने आया है। इमिग्रेशन सेंटर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई हैं। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पांच राउंड फायर किए गए हैं।
विज्ञापन
इमिग्रेशन सेंटर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुरुक्षेत्र के सेक्टर-10 के इमिग्रेशन सेंटर पर दिनदहाड़े बाइक पर आए बदमाश ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार हो गए। पांच राउंड फायरिंग में सेंटर के गेट पर लगा टफन ग्लास चकनाचूर हो गया। इस हमले में सेंटर कर्मी की बाजू में कांच के टुकड़े लग गए।
विज्ञापन
उधर, वारदात के बाद सेंटर संचालक को धमकी भरा मैसेज आया। हमले की जिम्मेदारी काका राणा गैंग ने ली है। आरोपी ने पहले सेंटर से कुछ दूरी पर खड़े होकर सिगरेट पी। इसके बाद पिस्टल निकालकर गोलियां चलाकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर सात पुलिस चौकी इंचार्ज सतीश कुमार व सीआईए टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। समाचार लिखे जाने तक वारदात को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सेक्टर-10 के इमिग्रेशन सेंटर संचालक अमरजीत निवासी सेक्टर-तीन के पास दोपहर करीब तीन बजे एक नंबर से तीन कॉल आई, मगर उसने कॉल रिसीव नहीं की। कुछ देर बाद सेंटर के बाहर बाइक पर दो युवक पहुंचे, एक बाइक लेकर कुछ दूरी पर खड़ा रहा। दूसरे ने सेंटर के सामने पहुंचकर फायर करने शुरू कर दिए। फायर के कारण सेंटर के बाहर लगा शीशा चकनाचूर होकर नीचे गिर गया। वारदात के बाद आरोपी अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया।
विज्ञापन
वारदात के बाद धमकी भरा मैसेज
वारदात के बाद इमिग्रेशन सेंटर संचालक के पास वॉयस मैसेज आया। इसमें कहा कि मुझे इग्नोर कर रहा है। काका राणा बोल रहा हूं, यह अभी ट्रेलर है छह साल तो इंडिया की पुलिस मेरे पीछे पड़ी रही। दो साल से अमेरिका की पुलिस पीछे है, कोई मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सका। मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सके। मुझे इग्नोर न कर तेरी व तेरे बच्चों के लिए अच्छा नहीं होगा। उधर सेंटर संचालक के भाई जितेंद्र का कहना है कि उनकी किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है। न ही किसी के साथ उनका कोई लेनादेना है लेकिन इस तरह सरेआम गोलियां बरसा दी गईं, जिससे वे भयभीत है।
पांच खोल बरामद : मोहन लाल
सीआईए-दो प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि पुलिस ने मौके से पांच खोल बरामद किए हैं। मामले की जांच की जा रही है। साइबर पुलिस की मदद से आरोपियों की धरपकड़ में पुलिस की टीमें लगी हैं।
पहले इन इमिग्रेशन संचालक पर हो चुके हमले
दो महीने अगस्त में सेक्टर-तीन में रहने वाले वीजा एजेंट वैभव शर्मा से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। मांग पूरी न होने पर उन्होंने वैभव शर्मा को जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में एसटीएफ अंबाला ने तीन आरोपी राकेश निवासी इब्राहिम मंडी करनाल, राहुल राणा व हरजीत सिंह निवासी सांभली जिला करनाल को भी पकड़ा था। बाद में मुठभेड़ के बाद अमित उर्फ मित्ता निवासी कौल जिला कैथल को गिरफ्तार किया था।
किरमिच के रहने वाले संजय बूरा उर्फ संजू ने 30 जून को बताया था कि सुंदरपुर पुल पर उसकी ऑडी कार पर बाइक सवार दो युवकों ने 7-8 राउंड फायरिंग हुई थी। इसमें उसके ड्राइवर बलराम के माथे पर गोली का छर्रा लगा था। दोनों युवक बाइक पर ब्रह्मा चौक की तरफ भाग गए थे। इस जानलेवा हमले के तुरंत बाद वायस रिकार्डिंग के अनुसार अमन सांभी गैंग के प्रियव्रत फौजी ने एक करोड़ की रंगदारी मांगी थी। रुपया नहीं देने पर उसकी परिवार को मारने की धमकी दी थी। सीआईए-दो ने मामलों में कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रियव्रत फौजी निवासी गढ़ी सिसाना जिला सोनीपत, अंकुश कमालपुरिया और रोबिन सिंह निवासी कौल जिला कैथल को गिरफ्तार किया था।