फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   ACB arrested the warehouse incharge of Haryana Agro Industries Corporation for taking bribe of Rs 35 thousand

Kurukshetra: हरियाणा एग्रो इंडस्टरीज कॉरपोरेशन के गोदाम इंचार्ज को ACB ने 35 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Tue, 30 Jan 2024 09:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 30 Jan 2024 09:27 PM IST
सार

हरियाणा एग्रो इंडस्टरीज कॉरपोरेशन के गोदाम इंचार्ज को एसीबी की टीम ने काबू कर लिया है। राइस मिल के चावलों के स्टॉक का हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज के गोदाम में भंडारण करने की एवज में रिश्वत की मांग की गई थी।

विज्ञापन
ACB arrested the warehouse incharge of Haryana Agro Industries Corporation for taking bribe of Rs 35 thousand
घूस - फोटो : Social media

विस्तार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पंचकूला टीम ने मंगलवार को हरियाणा एग्रो इंडस्टरीज कॉरपोरेशन लिमिटेड के गोदाम इंचार्ज धीरज चौहान को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शाहबाद में हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड के गोदाम इंचार्ज धीरज चौहान द्वारा वर्ष 2022-23 सीजन के चावलों के स्टॉक का भंडारण करने को लेकर शिकायतकर्ता से 35 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की गई थी।
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर एसीबी की टीम ने तथ्यों की जांच पड़ताल की और आरोपी को पकड़ने की योजना बनाते हुए उसे 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस मामले में आरोपी के खिलाफ अंबाला के एंटी करप्शन ब्यूरो में मामला दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी की गई है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed