फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   मां ने दो बेटियों और दुकानदार पर बोला ब्लेड से हमला, घायल

मां ने दो बेटियों और दुकानदार पर बोला ब्लेड से हमला, घायल

Fri, 23 Feb 2018 12:41 AM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
मां ने दो बेटियों और दुकानदार पर बोला ब्लेड से हमला, घायल
मां ने दो बेटियों और दुकानदार पर बोला ब्लेड से हमला, घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद।
एक महिला ने वीरवार शाम छह बजे अपनी दो बेटियों और एक दुकानदार पर ब्लेड से हमला कर दिया। अन्य दुकानदारों की मदद से घायल बच्चियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और दुकानदार को बराड़ा रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसआई अशोक कुमार ने बताया कि शाम छह बजे माजरी मोहल्ला में किराना की दुकान करने वाले कपिल की दुकान पर एक महिला अपनी दो बेटियों के साथ आई। उस महिला ने दुकानदार कपिल से पानी मांगा। दुकानदार पानी देने लगा। इसी दौरान महिला ने उसकी गर्दन पर ब्लेड से हमला कर दिया। उसके बाद उस महिला ने अपनी दोनों बच्चियों की गर्दन पर भी ब्लेड से हमला कर दिया। इससे दुकानदार और दोनों बच्चियां बुरी तरह से घायल हो गईं। अन्य दुकानदारों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और घायल बच्चियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। सात वर्षीय बच्ची शोभा ने बताया कि उसकी मां का नाम लता और पिता का नाम परमेश्वर है। बच्ची मां की हरकत से भयभीत है। वह वारदात के बारे में कुछ भी नहीं बता पा रही। आईओ अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ के बाद ही पता चलेगा कि उसने ऐसा क्यों किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed