फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   मारकंडा नदी में डूबने से अजराना खुर्द के दो बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

मारकंडा नदी में डूबने से अजराना खुर्द के दो बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

Tue, 11 Sep 2018 12:38 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
मारकंडा नदी में डूबने से अजराना खुर्द के दो बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम
मारकंडा नदी में डूबने से अजराना खुर्द के दो बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम
विज्ञापन

इस्माईलाबाद। गांव अजराना खुर्द के दो बच्चों की मारकंडा नदी में डूबने से मौत हो गई। मौत का समाचार मिलते ही गांव में मातम पसर गया। पुलिस ने बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। जंगशेर वासी अजराना खुर्द ने झांसा थाना में दी शिकायत में पुलिस को बताया कि उनके परिवार के सदस्य रविवार को मारकंडा नदी पर माथा टेकने के लिए गए थे। माथा टेकने के बाद परिजन घर आ गए, लेकिन शुभम (12) पुत्र जंगशेर और पारस (12) पुत्र प्रदीप कुमार घर नहीं लौटे तो उन्होंने सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर बच्चों के गुम होने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। सर्च अभियान के दौरान झांसा पुल के नजदीक मारकंडा नदी से दोनों के शव बरामद हुए। प्राथमिक जांच में पता चला है कि बच्चे नहाने के लिए मारकंडा नदी में गए थे। यहां से पैर फिसलने के कारण वे मारकंडा नदी में बह गए और डूबने से दोनों की मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच का जिम्मा हवलदार नसीब सिंह को सौंपा गया है। शवों का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed