{"_id":"5bcb74a9bdec22694423fe31","slug":"51540060329-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के बीच खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली के साथ बाइक टकराने से भाई की मौत, दूसरा जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क के बीच खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली के साथ बाइक टकराने से भाई की मौत, दूसरा जख्मी
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क के बीच खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, एक की मौत, दूसरा जख्मी
मृतक व घायल हैं सगे भाई, रावण दहन देखकर लौट रहे थे
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा। रावण का दहन देखकर घर लौट रहे बाइक पर सवार दो भाइयों की बाइक सड़क के बीच खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। हादसे में एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी हालत में दोनों को पिहोवा के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां गुरविंदर ने दम तोड़ दिया।
पुलिस में दी शिकायत में गांव स्याणा सैदां खुर्द निवासी जसबीर सिंह ने बताया कि उसका मोहाली में सर्विस स्टेशन है। शुक्रवार देर शाम उसे फोन पर सूचना मिली कि उसके दोनों बेटे गुरविंद्र एवं कर्णजीत सिंह बाइक पर पिहोवा हुडा ग्राउंड में रावण दहन देखने गए हुए थे। रावण दहन के बाद दोनों भाई अपनी बाइक से वापस घर आ रहे थे। गांव मोरथली के पास सड़क के बीच में बिना लाइट एवं रिफ्लेक्टर के पराली से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी थी। सामने से दूसरे वाहनों की लाइट पड़ने के कारण उन्हें ट्रैक्टर-ट्रॉली नजर नहीं आई। इस कारण उनकी बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। उसके दोनों बेटे गुरविंद्र एवं कर्णजीत सिंह बाइक सहित सड़क पर गिर गए। आसपास के लोगों ने उन्हें पिहोवा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर अधिक चोटें लगने के कारण उसके बड़े बेटे गुरविंदर की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया।
सड़क हादसे में युवक की मौत
कुरुक्षेत्र। देर रात पिपली-कुरुक्षेत्र मार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार साथी जख्मी हो गया। मृतक की पहचान कैथल के गांव रेहड़िया वासी शीशपाल सैनी (27) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार शीशपाल सैनी एवं उसका साथी नसीब सैनी शुक्रवार करीब 10 बजे पिपली से कुरुक्षेत्र आ रहे थे। पुल से नीचे उतरते समय अचानक संतुलन बिगड़ा और बाइक गिर गई। इस दौरान दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को एलएनजेपी अस्पताल में पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच कर शीशपाल सैनी को मृत घोषित कर दिया। आकाश सैनी ने बताया कि शीशपाल सैनी और वह सैनी समाज धर्मशाला के एक ही कमरे में पिछले तीन माह से रह रहे थे। शीशपाल सैनी बीए, एमए और बीएड की पढ़ाई करने के बाद सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।