फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   4000 में देता था लड़का होने की दवा, दो साल से चला रहा ता गोरखधंधा

4000 में देता था लड़का होने की दवा, दो साल से चला रहा ता गोरखधंधा

Tue, 18 Dec 2018 01:29 AM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
4000 में देता था लड़का होने की दवा, दो साल से चला रहा ता गोरखधंधा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुुरुक्षेत्र/शाहाबाद। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लड़का होने की दवा देने वाले आरोपी को काबू किया है। आरोपी चार हजार में महिलाओं को दो चूरन की पुड़िया और दो ताबीज देता था और दावा करता था कि उनको बेटा होगा। आरोपी दो साल से गोरखधंधा चला रहा था।
आरोपी सलीम शाहाबाद की जगीर विहार कॉलोनी में 25 साल से रह रहा था। आरोपी खेत में बने डेरे में धंधा चला रहा था। सूचना पर सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग की एक टीम का गठन किया गया। टीम में पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. आरके सहाय, डॉ. ऋषि, डॉ. गौरव, डीएसी नरेश, मनोज व राजीव कुमार शामिल थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक गर्भवती महिला को फर्जी ग्राहक बनाकर आरोपी सलीम के पास भेजा।
विज्ञापन

करीब आधा घंटे बाद फर्जी ग्राहक दवाई लेकर बाहर आई, तो टीम ने आरोपी को दबोच लिया। टीम ने आरोपी से पांच सौ के निशान लगे चार नोट बरामद किए हैं। इसके अलावा टीम ने फर्जी ग्राहक से आरोपी की दी गई पुड़िया व दो ताबीज भी बरामद किए। स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ पीएनडीटी एक्ट, आईएमए एक्ट व आईपीसी की विभिन्न धारों के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बछड़े वाली गाय के दूध में लेनी होती थी दवा
आरोपी जो पुड़िया देता था उसमें एक तरह का चूर्ण होता था। आरोपी दवा खाली पेट गाय के दूध के साथ खाने को कहता था। गाय भी ऐसी जिसका बछड़ा हो बछड़ी नहीं। दो ताबीज भी देता था। एक बाजू में और एक गले में बांधना होता था। इसके एवज में चार हजार रुपये लेता था।


कुरुक्षेत्र हरियाणा में पांचवें स्थान पर : डॉ. सहाय
पीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. आरके सहाय ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग पिछले 2 वर्षों से
लिंग अनुपात में बढ़ोतरी के लिए प्रयासरत है। टीम इसके लिए अनैतिक कार्य करने वालें झोलाछाप चिकित्सकों पर कार्रवाई कर रही है। अब तक जिला स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 18 पीएनडीटी व 17 एमटीपी के तहत कार्रवाई करते हुए 115 दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा है। जनवरी 2018 से अब तक कुरुक्षेत्र का लिंगानुपात 927 तक पहुंच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed