फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   केयू की जनरल ब्रांच में आग,चारों ब्लाक स्वाह

केयू की जनरल ब्रांच में आग,चारों ब्लाक स्वाह

Thu, 01 Nov 2018 01:13 AM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
केयू की जनरल ब्रांच  में  आग,चारों ब्लाक स्वाह
देर रात केयू के डीन ऑफिस में लगी आग, जनरल ब्रांच पूरी तरह से राख
विज्ञापन

- राष्ट्रीय उच्चतर अभियान की निदेशक का दफ्तर भी आगजनी में नष्ट
- वीसी डॉ., केसी शर्मा, रजिस्ट्रार व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे
- दमकल केंद्र ने भेजीं चार गाड़ियां, आग बुझाने के प्रयास जारी
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। केयू के डीन ऑफिस में आग लगने से ग्राउंड फ्लोर पर स्थित जनरल ब्रांच के सभी कार्यालय पूरी से नष्ट हो गए। इसके अलावा अन्य कार्यालयों को भी भारी क्षति पहुंची है। आग लगने की सूचना मिलते ही केयू के कुलपति डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा, रजिस्ट्रार डॉ. नीता खन्ना, राष्टीय उच्चतर अभियान की निदेशक मंजूला चौधरी व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर डॉ. चांदराम जिलोवा, परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह, चीफ वार्डन डॉ. मंजूषा शर्मा, केयू थाना के प्रभारी मौके पर पहुंचे।
इधर इस घटना की जानकारी मिलने कुछ ही देर बाद दमकल केंद्र से चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने में जुटी रहीं। आग लगने के बाद पावर सप्लाई बंद होने की वजह से यूनिवर्सिटी में करीब एक घंटे तक ब्लैक आउट जैसे हालात रहे। देर रात 12 बजे तक आग पर काबू पाने के प्रयास जारी थे। दमकल कर्मियों के अलावा केयू के कर्मचारी भी आग बुझाने में जुटे रहे।
विज्ञापन

केयू के डीन भवन में जनरल ब्रांच में केयू का पूरा रिकॉर्ड है। इसी ब्लॉक में केयू का इंटरनल ऑडिट ब्रांच है। इसमें केयू के लेनदेन से जुड़ी जानकारी होती है। इसके अलावा डीन स्डूटेंड वेलफेयर ऑफिस, रूसा की निदेशक का ऑफिस, केयू विजिलेंस ऑफिसर और प्रॉक्टर ऑफिस, डीपीआर ऑफिस, कंडक्ट स्टोर- जिसमें खाली उत्तर पुस्तिकाएं रखी हैं, जनरल ब्रांच स्टोर, प्रथम तल पर चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर का दफ्तर, कॉलेज ब्रांच -जिसमें केयू संबद्ध सभी कॉलेजों का रिकॉर्ड है, केयू की कंप्यूटर लैब, टॉप फ्लोर पर लाइब्रेरी, एमएससी और एमसीए विभाग हैं। केयू के प्रवक्ता के अनुसार प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट लग रहा है। बहरहाल इस घटना के कारणों की जांच जारी है। वहीं, डीन ऑफिस के बाहर केयू प्रशासन और कर्मचारियों के अलावा हॉस्टल में रह रहे विद्यार्थियों का जमघट लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र ने डीपीआर को दी थी आग लगाने की सूचना
केयू के डीपीआर डॉ. तेजेंद्र शर्मा ने बताया कि आगजनी की पहली सूचना एक छात्र ने उन्हें दी थी। उन्होंने तुरंत केयू प्रशासन को घटना से अवगत कराया और तत्काल कुलपति डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे। दमकल केंद्र को भी सूचित किया। हालांकि तमाम प्रयासों के बावजूद जनरल ब्रांच और राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के निदेशक कार्यालय को काफी क्षति पहुंची है।


न अलार्म न विपरीत हालात से निपटने का प्रबंध
इतने महत्वपूर्ण भवन में जहां केयू का अतिमहत्वपूर्ण रिकॉर्ड होने के साथ यहां प्रमुख कार्यालय हैं, उसमें आग लगने जैसे विपरीत हालात से निपटने के लिए कोई पुख्ता प्रबंध नहीं थे। आग से ज्यादा नुकसान इसी कारण हुआ है। केयू के डीपीआर से पूछे जाने पर कि क्या इस भवन में ऐसे हालात के समय अलार्म या आगजनी से बचाव के लिए कोई प्रबंध था तो उन्होंने माना कि ऐसा इस भवन में कोई प्रबंध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed