{"_id":"5b3d10674f1c1b56238b4869","slug":"41530728551-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"13वें दिन बाद फंदे पर लटका मिला संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुआ प्रवासी मजदूर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
13वें दिन बाद फंदे पर लटका मिला संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुआ प्रवासी मजदूर
Updated Wed, 04 Jul 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। पिहोवा क्षेत्र के गांव हेलवा में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक बिहार निवासी मजदूर का शव खेतों के पास पेड़ पर लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम करवा साथ में आए अन्य मजदूरों को सौंप दिया। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार करीब 37 वर्षीय सुरेंद्र मुंडा अपने चार अन्य साथी मजदूरों के साथ गत 20 जून को ही गांव हेलवा में धान रोपाई कार्य करने के लिए किसान राय सिंह के पास पहुंचा था।
उन्होंने अगले दिन धान लगाई, लेकिन 22 जून को ही सुरेंद्र व संजय अचानक गायब हो गए। उनकी दूसरे मजदूरों ने तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। बाद में पता चला कि संजय बिहार स्थित अपने गांव पहुंच गया जबकि सुरेंद्र का कोई पता नहीं चल पाया। बुधवार को गांव वासी ही एक किसान पशुओं को लेकर खेतों की ओर गया, जहां साथ लगते जंगल में एक पेड़ पर शव लटका दिखाई दिया। उसने तत्काल ही गांववासियों को सूचना दी और फिर सूचना पुलिस तक पहुंची। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी सिविल अस्पताल लेकर पहुंची, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों व दूसरे मजदूरों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि शव कई दिनों से लटका हुआ था और वह विक्षत हालत में था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।