{"_id":"5ab94a284f1c1bc0078b7466","slug":"41522092584-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लाख रुपये का मुनाफा कमाने के लालच में गवाएं 10 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच लाख रुपये का मुनाफा कमाने के लालच में गवाएं 10 लाख
Updated Tue, 27 Mar 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
पांच लाख मुनाफा कमाने के लालच में गवाएं 10 लाख
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा
एक युवक पांच लाख रुपये मुनाफा कमाने के लालच में अपने दस लाख रुपये से भी हाथ धो बैठा। शातिर ठगों ने युवक से 10 लाख रुपये के बड़े नोट लेकर उसे 15 लाख रुपये के छोटे नोट देने का लालच देकर रद्दी से भरा बैग थमा दिया। 10 लाख रुपये लेकर रफूचक्कर हो गए। ठगों और युवक के बीच 10 लाख रुपये के बड़े नोटे लेकर 15 लाख रुपये के छोटे नोट देने की डील हुई थी। इसी लालच में आकर युवक ने अपने 10 लाख रुपये भी गवां दिए। ठगी के शिकार युवक ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ठगी की सूचना पाकर सीआईए भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस में दर्ज शिकायत में पिहोव के हितेश कुमार ने कहा कि बस स्टैंड सामने उसकी जनरल स्टोर की दुकान है। 4-5 दिन से एक युवक उसके पास सामान लेने के लिए आता था। इसी दौरान उक्त युवक ने उसे बताया कि उसके रिश्तेदार को 10 लाख रुपये के बड़े नोट (दो हजार व पांच सौ रुपये) चाहिए। इसके बदले में वह रिश्तेदारों से 15 लाख रुपये के छोटे नोट दिलवा देगा। पांच लाख रुपये का मुनाफा कमाने के चक्कर में उसने यह डील पक्की कर ली। डील पक्की होने के बाद सोमवार को उक्त युवक ने उसे दुकान पर बताया कि उसके रिश्तेदार 10 लाख रुपये के बड़े नोट लेने के लिए पिहोवा आ रहे है। शिकायतकर्ता के अनुसार उसने दो लाख रुपये अपने घर व 8 लाख रुपये अपने अन्य दोस्तों से लिए थे। दोपहर करीब 3 बजे के पास वह उक्त युवक को अपनी स्कूटी पर बैठाकर एनएच 65 के पास भारत विकास परिषद भवन के पास पहुंच गया। जहां उक्त युवक के रिश्तेदार गाड़ी में बैठे थे। गाड़ी में सवार एक व्यक्ति ने उसे 100-100 रुपये के 2 पैकेट दिखाए और कहा कि शेष राशि बैग में पड़ी हुई है। नोट के पैकेट देखकर उन लोगों पर उसे यकीन हो गया। वह 10 लाख रुपये लेकर दोबारा उसी जगह पहुंच गया। जहां पर उसने 10 लाख रुपये गाड़ी में सवार एक युवक को पकड़ा दिए। गाड़ी में सवार व्यक्ति ने ताला लगा एक बैग उसे दिया। कहा कि इसमें 15 लाख रुपये हैं। जब उसने ताला खोलकर देखा तो उसके होश उड़ गए। बैग में सिर्फ रद्दी व कॉपियां भरी हुई थीं। इसी दौरान वे लोग उसे साइड मारकर भाग निकले। जिसकी सूचना उसने तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने नाकाबंदी करवा कर युवकों की तलाश शुरू कर दी। सिटी चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार ने बताया कि मामले की सूचना पाकर क्षेत्र में नाकाबंदी करवा दी गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा।
पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
सिटी चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है। उक्त ठगों में से एक ठग की फोटो कैमरे में कैद है। शिकायतकर्ता के अनुसार इस युवक ने अपना नाम राजेश निवासी बटहेडी बताया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
स्विफ्ट कार में सवार थे ठग
दुकानदार हितेश कुमार ने बताया कि ठग स्विफट कार में सवार थे। ठगों का पीछा करने के दौरान उन्होंने उसे साइड भी मारी थी। जिससे वह गिर गया और उसे चोट लग गई।