फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   बीडीपीओ से मारपीट करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

बीडीपीओ से मारपीट करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

Mon, 18 Jun 2018 12:00 AM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
बीडीपीओ से मारपीट करने   वाले 5 आरोपी गिरफ्तार
पिहोवा। पुलिस ने बीडीपोओ के साथ मारपीट करने और सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गत दिवस पुलिस को दी शिकायत में राजेश कुमार बीडीपीओ पिहोवा ने बताया कि दिन में उनके कार्यालय में गांव बाखली खुर्द की पंचायती भूमि की बोली थी। वह अपने स्टाफ सहित अपने कार्यालय मे मौजूद थे। बोली की प्रक्रिया करवा रहे थे कि सिकंदर, गुरनाम, सुनील कुमार, धर्मबीर, संजीव, मनदीप सिंह, राम कुमार, सतीश कुमार, राम निवास, जसबीर नंबरदार, गुलाब सिंह, जरनैल सिहं व अन्य वासी बाखली कलां ने उनके कार्यालय में पहुंचकर बोली पर आपत्ति जताते हुए सरकारी ड्यूटी में बाध डालते हुए उन पर हमला कर दिया। उनके द्वारा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच सहायक उप निरीक्षक रिछपाल सिहं को सौंपी थी। पुलिस ने मामले के आरोपी संजीव कुमार, मनदीप सिंह, सुनील कुमार, धर्मबीर सिंह व गुरनाम सिंह वासी बाखली कलां को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed