फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   शराब ठेकेदार के दफ्तर में फायर करने का आरोपी गिरफ्तार

शराब ठेकेदार के दफ्तर में फायर करने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 13 Oct 2017 12:11 AM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
शराब ठेकेदार के दफ्तर में फायर करने का आरोपी गिरफ्तार
शराब ठेकेदार के दफ्तर में फायर करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद।
प्रताप मंडी स्थिति शराब के ठेकेदार के दफ्तर पर हमला करने और फायर करने के मामले में वांछित रोहित सेठी को पुलिस ने शाहबाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया। वहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। इस मामले में शराब ठेकेदार की शिकायत पर 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इनमें से अब तक छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। यह जानकारी पुलिस प्रवक्ता ने दी।

उन्होंने बताया कि दो मई 2017 को करनाल के गांव अलीपुर वीरान वासी ईश्वर सिंह ने थाना शाहाबाद शिकायत दी थी। इसमें बताया था कि वह शाहाबाद में शराब की ठेकेदारी करता है। प्रताप मंडी में उसका आफिस है। एक मई 2017 को उसके आफिस में रोहित सेठी, विकास शर्मा, सन्नी और अन्य करीब 10 लड़के आए। सभी ने उस पर लाठी, डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान आरोपी रोहित सेठी ने उस पर फायर किया। शोर मचाने पर हमलावर मौके से भाग निकले। पुलिस ने इस सूचना पर मारपीट करने, हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। थाना प्रभारी निरीक्षक नायब सिंह और उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार की टीम ने मुख्य आरोपी रोहित सेठी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पांच आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। आरोपी को अदालत मे पेश किया गया, जहां से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed