फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   हत्या, हत्या का प्रयास व लूटपात व डकैती करने वाले गिरोह ने छीनी थी लाडवा से फोरच्यूनर गाड़ी

हत्या, हत्या का प्रयास व लूटपात व डकैती करने वाले गिरोह ने छीनी थी लाडवा से फोरच्यूनर गाड़ी

Sat, 15 Dec 2018 01:18 AM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
हत्या, हत्या का प्रयास व लूटपात व डकैती करने वाले गिरोह ने छीनी थी लाडवा से फोरच्यूनर गाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। लाडवा में 12 जुलाई को फॉर्च्यूनर कार हत्या, लूटपाट व डकैती गिरोह के सदस्यों ने लूटी थी। गिरोह में 14 सदस्य हैं। इनका सरगना रामकरण कुरुक्षेत्र जेल में बंद है। यह खुलासा सोनीपत जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाए गिरोह के तीन सदस्यों ने किया है। लाडवा से फॉर्च्यूनर लूटने के बाद उन्हें सोनीपत पुलिस ने धर दबोचा और जेल पहुंचा दिया।
आरोपियों ने बताया कि फॉर्च्यूनर मालिक डिंपल से उस समय गाड़ी लूटी थी जब वह पीने के पानी की बोतल खरीदने के लिए इंद्र चौक पर रुका था। उसे गाड़ी में लिटाकर तीन सोने की अंगूठियां और 50 हजार रुपये छीन लिये। इसके बाद उसे सुनसान जगह पर गन्ने के खेत के पास छोड़ दिया था। आरोपियों के सोनीपत जेल बंद होने की सूचना मिली थी। इस पर सीआईए-2 की टीम दिनेश कुमार वासी नाहरी थाना कुंडली, अमित उर्फ मोटा वासी हरसाना कलां व महीपाल वासी जागसी थाना बरौदा जिला सोनीपत को प्रोडक्शन वारंट पर लाई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनके गैंग में 14 सदस्य हैं। इनमें से 11 को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने यमुनानगर से एक क्रेटा और हिसार से सफारी भी छीनी थी। दोनों गाड़ियों को सोनीपत पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि दिनेश कुमार 2009 से वारदात कर रहा है। उस पर पर 12 मामले दर्ज हैं। इनमें चार हत्याएं, तीन गाड़ी छीनने, 2 पेट्रोल पंप लूटने तथा एक मामला पुलिस के साथ मुठभेड़ का तथा दो मामले भगोड़े अपराधी के दर्ज हैं। वहीं अमित उर्फ मोटा मई-जून से ही अपराध की दुनिया में आया है। उस पर आठ मामले दर्ज हैं। इनमें दो हत्या के प्रयास, तीन गाड़ी छीनने तथा तीन मामले पेट्रोल पंप पर डकैती के हैं। महीपाल उर्फ माल्ला पर भी नौ मामले दर्ज हैं। इनमें दो हत्या, एक हत्या का प्रयास तथा तीन मामले लूट के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed