{"_id":"5beb26afbdec2269871ef22d","slug":"201542137519-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम को निशाना बना उड़ाए सात लाख के मोबाइल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम को निशाना बना उड़ाए सात लाख के मोबाइल
Updated Wed, 14 Nov 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा। चोरों ने इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम को निशाना बनाते हुए सात लाख के मोबाइल चुरा लिए। ठाकुरी देवी स्कूल रोड स्थित गोल्डन इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में छत के रोशनदान को तोड़कर चोर दुकान में रखे कीमती मोबाइल एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान लेकर फरार हो गए। पुलिस और सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची। दुकान मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस दुकान के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
दुकान के मालिक विपिन निर्मल ने बताया कि वह सोमवार रात दुकान बंद करके घर गया था। मंगलवार सुबह दुकान खोली तो यहां रखे कीमती मोबाइल गायब मिले। मोबाइल के डिब्बे एवं अन्य छोटे मोबाइल सेट काउंटर पर बिखरे थे। चोरों ने दुकान में रखे अन्य कीमती इलेक्ट्रॉनिक्स सामान को भी चोरी कर लिया। चोर तीसरी मंजिल पर सीढ़ियों पर बने एक छोटे रोशनदान को उखाड़ कर दुकान में घुसे हैं।
सीसीटीवी फुटेज में दिखे हैं तीन चोर
सीसीटीवी फुटेज में रात साढ़े 12 बजे तीन चोर सीढ़ियों से उतरते दिखाई दे रहे हैं। इन चोरों की उम्र भी 20-22 साल नजर आती है। एक चोर ने टॉर्च पकड़ रखी है। एक चोर हाथ में लोहे की रॉड लिए हुए है। फुटेज में चोर सीसीटीवी कनेक्शन बंद करते दिखाई देते हैं।
विज्ञापन
मोबाइल के अलावा अन्य उपकरण भी हुए हैं चोरी
दुकान मालिक ने बताया कि चोरों ने दुकान से करीब सात लाख रुपये के मोबाइल, पांच एलईडी 24 इंची, हेयर ड्रायर, वूफर, इलेक्ट्रिक ट्रिमर, मोबाइल एसेसरीज सहित अन्य कीमती सामान चुराया है। लाडवा थाना के प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि घटनास्थल का मुआयना कर मामला दर्ज कर लिया है। चोरों की तलाश की जा रही है।