{"_id":"5b8c36d542c79217f35dad94","slug":"191535915733-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूनी पड़ी कोठी से लाखों का सामान उड़ाने का प्रयास, हल्ला हुआ तो आरोपियों ने खुद को किया अलमारी में बंद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सूनी पड़ी कोठी से लाखों का सामान उड़ाने का प्रयास, हल्ला हुआ तो आरोपियों ने खुद को किया अलमारी में बंद
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 37 आर
सूनी कोठी से चोरी की कोशिश, हल्ला हुआ तो आरोपियों ने खुद को किया अलमारी में बंद
- सांसद सैनी के आवास के समीप दिया वारदात को अंजाम, सीआईए पुलिस ने मौके पर दो आरोपी दबोचे
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। सेक्टर-3 में सांसद राजकुमार सैनी के आवास के समीप दो सूनी कोठियों को चोरों ने निशाना बनाया। एक कोठी से सीढ़ियों के सहारे लाखों रुपये का सामान दूसरी कोठी की छत पर निकाला, जिसे रात के समय ले जाने की योजना थी, लेकिन अचानक ही मामला खुल गया और पुलिस ने मौके पर पहुंचे दो आरोपियों को काबू कर लिया। दोनों ने खुद को अल्मारी में बंद कर लिया था।
कोठी नं 589 के मालिक अशोक मल्होत्रा ने बताया कि उसने अपनी नई कोठी बनाई थी, जिसमें कुछ दिनों बाद शिफ्ट होना था। इस कोठी के पिछले हिस्से में घूमते हुए युवक सामने की कोठी में सफाई आदि का कार्य कर रही महिला को दिखाई दिए। उसने अपने मालिक को सूचित किया। सूचना पर आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर सीआईए टीम मौके पर पहुंची। टीम ने अंदर जाकर देखा तो कोठी नंबर 589 की छत पर सूनी पड़ी कोठी 590 से एसी, फ्रिज, इनर्वटर सहित लाखों रुपये का सामान रखा हुआ था, जो सीढ़ियों से ऊपर लाया गया। यह सामान रात के समय चोरी कर ले जाना था। जमा हुए लोगों ने पुलिस को बताया कि आरोपी कोठी के अंदर ही हैं तो पुलिस ने जांच शुरू की। दो आरोपी अलमारी में छिपे मिले, जिन्हें पुलिस अपने साथ ले गई और समाचार लिखे जाने तक पूछताछ की जा रही थी। अशोक मल्होत्रा ने बताया कि 590 नंबर कोठी में बुजुर्ग रहते थे, जिनकी कुछ दिनों पहले मौत हो गई तो उनके बेटे विदेश में रहते हैं। दोनों कोठी सूनी देखकर यहां से सामान चोरी करने का प्रयास किया। बता दें कि यहां से महज कुछ ही मीटर दूरी पर सांसद राजकुमार सैनी की कोठी है, जहां हर समय पुलिस तैनात रहती है, इसके बावजूद भी दिन दहाड़े वारदात को अंजाम दिया जा रहा था।