फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   20 किलो 100 ग्राम चूरा पोस्त के साथ एक आरोपी काबू

20 किलो 100 ग्राम चूरा पोस्त के साथ एक आरोपी काबू

Sat, 07 Oct 2017 11:19 PM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
20 किलो 100 ग्राम चूरा पोस्त के साथ एक आरोपी काबू
चूरा पोस्त के साथ एक आरोपी काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा।
जिला पुलिस ने नशीला पदार्थ रखने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग ने बताया कि अपराध शाखा की टीम को पिहोवा क्षेत्र में गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति एक इंडिका कार में सवार हैं। वह नशीला पदार्थ बेचते हैं। अपराध शाखा की टीम ने इस सूचना पर पिहोवा कोर्ट से थोड़ी दूरी पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने एक कार को रुकवाया गया। इसके तुरंत बाद एक व्यक्ति उतर कर मौके से भागने में कामयाब हो गया, जबकि पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए कार को कस्टडी में ले लिया। कार की तलाशी में 20 किलो 100 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने इस कार में सवार सर्वजीत सिंह बहल उर्फ सबी वासी नंद कॉलोनी पिहोवा को हिरासत में ले लिया है। सर्वजीत ने पुलिस पूछताछ में अपने दूसरे साथी का नाम बल्लू वासी गांव सैंसा जिला कुरुक्षेत्र बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed