{"_id":"5b7c66b342c79246353bb00e","slug":"181534879411-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत
सिरसा। गांव पतली डाबर के पास कार की टक्कर से एक बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से भगने में कामयाब हो गया। घटना की सूचना मिलने पर डिंग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया।
जानकारी के अनुसार गांव पतली डाबर निवासी 65 वर्षीय जंगीर सिंह खेतीबाड़ी करता था। बुधवार रात वह सिरसा से बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक पलट गया और जंगीर सिंह को गंभीर चोटें आई। सिर पर गहरी चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना डिंग थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज करके अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। वीरवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।