{"_id":"5a453f234f1c1b74698c47ec","slug":"181514487587-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रूण मिलने से जलबेहडा में दहशत का माहौल, पुलिस तक नहीं पहुंचा मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भ्रूण मिलने से जलबेहडा में दहशत का माहौल, पुलिस तक नहीं पहुंचा मामला
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रूण मिलने से जलबेहड़ा में फैली सनसनी
अमर उजाला ब्यूूरो
इस्माईलाबाद।
गांव जलबेहडा में भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। गुरुवार को कुछ बच्चे गली में खेल रहे थे। उन्होंने देखा की एक कुत्ता नवजात भ्रूण को मुंह में उठाए हुए है। बच्चों ने यह देख शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्चों की आवाज सुन कर कुत्ता नवजात भ्रूण को छोड़ कर भाग गया। जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने भ्रूण देखा और गांव की बदनामी के डर से अफरातफरी में भ्रूण दफना दिया। गांव में भ्रूण मिलने से गांव में चर्चाओं का माहौल गर्म है। नवजात भ्रूण मिलने को लेकर ग्रामीणों कयास लगा रहे हैं। मामले को लेकर गांव में हर जगह चर्चा है। कुछ लोग इसे गांव का माहौल बिगाड़ने के लिए किसी बाहरी व्यक्ति की करतूत बता रहे हैं। गांव की सरपंच पति कुलवंत सैनी से बात की तो उन्होंने कहा कि उनके संज्ञान में इस तरह का कोई मामला नहीं है। अगर गांव में ऐसा कुछ हुआ है तो यह निंदनीय है। जिस भी व्यक्ति ने यह पाप किया है उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए। थाना प्रभारी दिनेश चौहान ने बताया कि इस संबंध में उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। न ही उनके संज्ञान में ऐसा कोई मामला है। फिर भी वे गांव में पुलिस टीम भेजकर इस मामले की जांच करवाई जाएगी। समाचार लिखे जाने तक इस संदर्भ में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ था।