फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   बैंक मैनेजर करेंगे वेरीफिकेशन, अकांउट में 20 हजार से अधिक की राशि रखनी जरूरी , कहकर फाइनेंस कंपनी ने लगाया चूना

बैंक मैनेजर करेंगे वेरीफिकेशन, अकांउट में 20 हजार से अधिक की राशि रखनी जरूरी , कहकर फाइनेंस कंपनी ने लगाया चूना

Tue, 18 Dec 2018 01:29 AM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
बैंक मैनेजर करेंगे वेरीफिकेशन,  अकांउट में 20 हजार से अधिक की राशि रखनी जरूरी , कहकर फाइनेंस कंपनी ने लगाया चूना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। बैंक मैनेजर सोमवार या मंगलवार को वेरिफिकेशन करने पहुंचेंगे। अपने-अपने खाते में 20 हजार या इससे अधिक राशि रखना। यह कहकर निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मियों ने पहले अकाउंट में पैसे डालने को मजबूर किया और फिर इन्हीं में सेंध लगा दी।
सोमवार को पीड़ित लोगों ने एसपी कार्यालय पर रोष जताया और लिखित शिकायत भी एसपी को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि झांसा रोड स्थित निजी फाइनेंस कंपनी पर ठगी करने के आरोप लगाते हुए रविवार को भी दर्जनों लोग कृष्णा गेट पुलिस चौकी में पहुंचे थे। पीड़ित गांव किरमिच निवासी सुनील दत्त, सुरजभान, हरनाम सिंह, चरणजीत, पप्पू वर्मा, अमित, दिनेश, कुलदीप, सीमा सहित दर्जनों लोगों ने आरोप लगाते हुए बताया कि कंपनी ने सस्ती दरों पर हाउस, कृषि, प्रोजेक्ट आदि के लिए लोन देने का झांसा दिया था। कंपनी के कर्मियों ने गांव-गांव जाकर कैंप भी लगाए। लोगों ने बहकावे में आकर आवेदन कर दिए। सैकड़ों लोगों के आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक अकाउंट की प्रति व कैंसल्ड चेक भी लिए और एटीएम स्कैन किए। इसके बाद उनके पास फोन किए गए कि सोमवार या मंगलवार को बैंक मैनेजर लोन मामलों की वेरिफिकेशन के लिए पहुंचेंगे। इसलिए खाते में कम से कम 20 हजार रखने होंगे। 20 दिसंबर के बाद सभी के बैंक अकाउंट में लोन की राशि पहुंच जाएगी। रविवार को उनके खातों से राशि काटे जाने के मैसेज मोबाइल पर आया। इसके बाद उन्हें फर्जीवाड़े का अहसास हुआ। रविवार को वे कंपनी के ऑफिस पहुंचे तो यहां ताला लटका मिला और मोबाइल नंबर बंद मिले।
विज्ञापन


शिकायत एसपी कार्यालय में दी, जल्द की जाएगी कार्रवाई : सेवा सिंह
कृष्णा गेट चौकी प्रभारी सेवा सिंह का कहना है कि पीड़ितों ने एसपी कार्यालय में शिकायत दी है। इसके आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों का सुराग लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed