{"_id":"5a43eb214f1c1bbd208b91ec","slug":"121514400545-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब और लाहन सहित दो को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध शराब और लाहन सहित दो को दबोचा
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध शराब और लाहन सहित दो को दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
इस्माईलाबाद।
थाना प्रभारी दिनेश चौहान ने बताया कि नशे के विरुद्ध अभियान के तहत टीमों का गठन किया गया है। गांवों और पंजाब सीमा से क्षेत्र में प्रवेश करने वाले स्थानों पर नाकेबंदी कर चेकिंग की जा रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव नैसी में कुछ व्यक्ति अवैध शराब निकाल कर दारू बेचते हैं। एसआई जगदीश और हवलदार दलेर सिंह के नेतृत्व में दो टीमों का गठन कर गांव नैसी में छापा मारा गया। इस दौरान एसआई जगदीश सिंह ने डेरा साधां नैसी के मनजीत सिंह से 100 किलोग्राम लाहन और चलती भट्ठी से निकाली गई कुछ शराब की बोतलें बरामद कीं। हवलदार दलेर सिंह ने गांव नैसी के ही डेरा साधां के एक घर में छापा मार कर जुझार सिंह से 80 किलो लाहन और दारू बनाने का सामान जब्त किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।