{"_id":"5b5f6d4c4f1c1bb8538b6291","slug":"11532980556-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन को न्याय नहीं मिला तो भाई ने एसपी कार्यालय पर पेट्रोल छिड़क किया आत्महत्या का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहन को न्याय नहीं मिला तो भाई ने एसपी कार्यालय पर पेट्रोल छिड़क किया आत्महत्या का प्रयास
Updated Tue, 31 Jul 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 36,37
बहन से मारपीट के आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की तो भाई ने एसपी कार्यालय पर किया आत्महत्या का प्रयास
- पेट्रोल छिड़कता देख पुलिस ने तत्काल किया काबू, मचा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। बहन से मारपीट व दुर्व्यवहार करने के आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो युवक ने एसपी कार्यालय पर आत्मदाह का प्रयास किया। पीड़ित युवक अपने ऊपर बोतल से पेट्रोल छिड़क ही रहा था कि पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस युवक को सेक्टर-7 पुलिस चौकी लाई।
मथाना चौकी निवासी स्वर्ण सिंह अपनी बहन के साथ मारपीट करने वाले युवक व अन्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचा था। पहले से ही पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने से परेशान होकर वह अपने साथ पेट्रोल से भरी बोतल लेकर भी आया था। एसपी कार्यालय पर भी वह काफी देर तक भटकता रहा, लेकिन किसी ने उसकी परेशानी को गंभीरता से नहीं लिया। पहली मंजिल पर स्थित एसपी कार्यालय के समीप ही शिकायत शाखा के बाहर उसने परेशान होकर अपने ऊपर पेट्रोल छिड़कना शुरू कर दिया। पुलिस कर्मियों ने उसे काबू कर लिया। जेब से माचिस बरामद हुई। उसे सेक्टर-7 पुलिस चौकी ले जाया गया। यहां उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 309 के तहत केस दर्ज कर लिया गया। युवक को तत्काल ही जमानत पर रिहा कर दिया गया।
पुलिस ने आरोपी पर कार्रवाई करने की बजाय पीड़ित पर ही बनाया दबाव
स्वर्ण सिंह ने बताया कि उसकी बहन रजनी की उमरी चौक निवासी राजबीर से शादी हुई है। राजबीर का चचेरा भाई विशाल उसकी बहन पर बुरी नजर रखता था। विशाल ने चार दिन पहले घर में अकेली पाकर उसकी बहन से मारपीट भी की। शिकायत के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। रविवार को भी वह सेक्टर पांच चौकी में गया तो उस पर भी कार्रवाई किए जाने का दबाव बनाया और चौकी से निकाल दिया। वह एसपी से न्याय की गुहार लगाने गया था। यहां भी उसे धक्के ही मिले। मामले की जांच कर रहे एएसआई जगदीश ने बताया कि स्वर्ण सिंह के आरोपों की जांच चल रही है। वहीं चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह से संपर्क नहीं हो सका।