फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   सेवानिवृत इंस्पेक्टर के साथ लाखों रूपये की धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी के आरोप में तीन पर मामला दर्ज

सेवानिवृत इंस्पेक्टर के साथ लाखों रूपये की धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी के आरोप में तीन पर मामला दर्ज

Mon, 09 Jul 2018 06:17 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 06:17 PM IST
विज्ञापन
सेवानिवृत इंस्पेक्टर के साथ लाखों रूपये की धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी के आरोप में तीन पर मामला दर्ज
शाहाबाद। रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर प्यारा सिंह नागरा के एक रिश्तेदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर 9 लाख 10 हजार रुपये की धोखाधड़ी की। अपनी शिकायत में प्यारा सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि कुलदीप सिंह निवासी नूरपुर बुच्ची थाना इस्माइलाबाद उसकी पत्नी का भांजा है। सितंबर 2014 में कुलदीप सिंह ने उनसे पैसों की मांग की तब उसने अपनी पत्नी के कहने पर 5 लाख रुपये कुलदीप सिंह को दे दिए। कुलदीप सिंह ने कहा था कि उसका गुरलाल और विक्रमजीत के साथ एक कंपनी में हिस्सा है जो लोगों को लोन देती है। शिकायतकर्ता ने कहा कि जब उसने कुलदीप सिंह से पैसों की मांग की तो उसने कहा कि उनकी कंपनी को घाटा हो गया है और उन्हें तीन चार लाख रुपये की सख्त जरूरत है। इस पर उसने 15 जनवरी 2015 को 2 लाख 10 हजार रुपये और 18 फरवरी को दो लाख रुपये का चेक बिक्रमजीत व उसकी पत्नी को दिया। जब पैसे दिए को लगभग ढाई साल निकल गए तो उसने पैसे मांगने शुरू किए, लेकिन कुलदीप व उसके साथी टाल मटोल करते रहे। इस बीच अनेक बार पंचायत भी हुई और रिश्तेदारों का दबाव पड़ने पर कुलदीप ने फरवरी 2018 में उसे स्टेट बैंक का एक चेक दिया, लेकिन वह बैंक से डिफॉल्ट हो गया। कुलदीप ने गलत हस्ताक्षर किए थे। इसके बाद कुलदीप ने उसे जान से मारने की धमकी दी, जिस पर उसने परिवार की सुरक्षा को लेकर हुड्डा पुलिस चौकी में एक शिकायत भी दर्ज कराई थी, जिसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। शिकायतकर्ता ने कहा कि इसके बाद अनेक पंचायतें हुई लेकिन उन्हें अपना कोई भी पैसा नहीं मिला। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसने कुलदीप सिंह, गुरलाल व विक्रमजीत सिंह से 9 लाख 10 हजार रुपये लेने हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed