{"_id":"5af491e04f1c1b46098b9261","slug":"11525977568-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक अधिकारी बनकर आधे घंटे तक करता रहा मोबाईल पर बातचीत और लगा दी 50 हजार की चपत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक अधिकारी बनकर आधे घंटे तक करता रहा मोबाईल पर बातचीत और लगा दी 50 हजार की चपत
Updated Fri, 11 May 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद। खुद को बैंक अधिकारी बताकर एक ठग न एक व्यक्ति ने आधे घंटे तक मोबाइल पर बातचीत करता रहा और उससे बैंक खाते और एटीएम से संबंधित जानकारी लेता रहा। इस दौरान जानकारी लेकर ठग ने व्यक्ति के खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए।
पुलिस को दी शिकायत में हरि कृष्ण शर्मा ने बताया कि वह शिक्षा विभाग से रिटायर्ड है। 5 मई को उसके मोबाइल फोन पर अज्ञात नंबर से फोन आया, जिसने अपने आपको बैंक अधिकारी बताकर खाते व एटीएम से संबंधित जानकारी मांगी। उसने विश्वास करके सभी जानकारी फोन करने वाले को दे दी। बाद में उसके खाते से 50000 रुपये निकलने का मैसेज आया। उसने बैंक जाकर पता किया तो पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सहायक उप निरीक्षक अशोक कुमार को सौंप दी है।
शिकायतकर्ता ने बताया फोन करने वाले ठग ने करीब आधा घंटा तक उससे फोन पर बात की। बातचीत के दौरान ही उसके खाते से तीन बार में 25 हजार, 15 हजार व 10 हजार रुपये निकाल लिए गए। अनुसंधान अधिकारी सहायक उप निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए फोन नंबर की साइबर सेल की मदद से डिटेल निकलवाई जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि अपने खाते की डिटेल या एटीएम का कोड किसी को न बताएं। समय-समय पर बैंकों द्वारा दी गई हिदायतों की पालना करें। एटीएम से पैसे निकलवाते समय अपने आसपास ध्यान रखें। दूसरे व्यक्ति को अपना एटीएम कार्ड न दें।