फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   एटीएम कार्ड बदल खाते से उड़ाए 30 हजार तो 40 हजार किए ट्रांस्फर

एटीएम कार्ड बदल खाते से उड़ाए 30 हजार तो 40 हजार किए ट्रांस्फर

Sat, 17 Feb 2018 01:20 AM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदल खाते से उड़ाए 30 हजार तो 40 हजार किए ट्रांस्फर
एटीएम कार्ड बदल खाते से उड़ाए 70 हजार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा। एटीएम कार्ड बदल कर अज्ञात युवकों ने एक व्यक्ति के खाते से करीब 70 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित व्यक्ति के मोबाइल पर रुपये निकालने का संदेश आया तो उसे धोखाधड़ी का पता चला। पीड़ित की शिकायत पर लाडवा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में फतेह सिंह निवासी गांव सुल्तानपुर ने बताया कि वह दोपहर नौ फरवरी को करीब साढ़े 12 बजे लाडवा इंद्री चौक पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से रुपये निकालने गया था। पीड़ित ने बताया कि जब वह रुपये निकालने अंदर गया तो वहां एटीएम मशीन सही काम नहीं कर रही थी। तभी दो-तीन अज्ञात युवक एटीएम रूम में आए। उनमें से एक युवक ने एटीएम से पैसे निकालकर देने की बात कही। पीड़ित ने बताया कि उसने युवक को अपना एटीएम कार्ड दे दिया। युवक ने एटीएम से 10 हजार रुपये निकाल कर उसे दिए। इस पर वह रुपये गिनने लगा। तभी उन्होंने एटीएम कार्ड बदल लिया। इसके बाद उसके एटीएम कार्ड से उसके खाते से 30 हजार रुपये निकाल लिए गए। इसका पता करने बैंक में गया तो जानकारी हुई कि उसके खाते से 40 हजार रुपये कंवर सिंह पुत्र सत्यवान निवासी उलेदपुर जिला सोनीपत के नाम ट्रांसफर कर लिए गए है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed