{"_id":"5cc0bcbfbdec22602918f241","slug":"111556135103-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दुकान से की चोरी, फिर लगाई आग, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पहले दुकान से की चोरी, फिर लगाई आग, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र । दुकान का शटर तोड़कर चोरी करने व उसके बाद दुकान में आग लगाने के आरोपियों को पुलिस अपराध शाखा-एक की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है । जानकारी देते हुएपुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने बताया कि जयपाल कश्यप निवासी रतनडेरा ने थाना सदर थानेसर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी गांव में करियाना की दुकान है । जिसमें एक अप्रैल 2019 की रात को किसी अज्ञात व्यक्ति ने दुकान से करियाना का सामान चोरी किया उसके बाद बाहर पड़ी पराली से दुकान में आग लगा दी । जिससे उसका बचा हुआ सामान भी जलकर खाक हो गया । पुलिस ने थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज करके जांच की जिम्मेदारी अपराध शाखा-एक के एएसआई प्रेम चंद को सौप दी ।
वहीं, निरीक्षक मनदीप सिहं इंचार्ज अपराध शाखा एक के नेतृत्व में एएसआई प्रेम सिहं ने मामले की जांच करते हुए शिकायतकर्ता के शक के आधार पर गांव के कुलविंद्र उर्फ नन्हा जो कि पहले ट्रांसफार्मर चोरी का काम करता था पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया । आस्था मोदी ने बताया कि जब कुलविंद्र उर्फ नन्हा से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसने अपने साथी सोनू कुमार उर्फ बिल्ला वासी रतनडेरा के साथ मिलकर जयपाल की दुकान से करियाना का सामान चोरी किया था और बाद में दुकान के बाहर पड़ी पराली सेे दुकान के अंदर व बाहर आग लगा दी थी ताकि किसी को शक ना हो कि दुकान में चोरी हुई है । पुलिस ने आरोपियों के कब्जें से चोरी किया गया सामान बरामद कर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत में भेज दिया गया ।