फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   दिन दहाड़े डीसी कॉलोनी से लाखों के आभूषण व हजारों की नकदी ले उड़े चोर

दिन दहाड़े डीसी कॉलोनी से लाखों के आभूषण व हजारों की नकदी ले उड़े चोर

Fri, 24 Aug 2018 12:40 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
दिन दहाड़े डीसी कॉलोनी से लाखों के आभूषण व हजारों की नकदी ले उड़े चोर
फोटो 23,24
विज्ञापन

दिनदहाड़े डीसी कॉलोनी से लाखों के आभूषण व हजारों की नकदी ले उड़े चोर
- दंपति डयूटी पर गए तो चोरों ने सूने क्वार्टर को बनाया निशाना, कॉलोनीवासियों ने जताया रोष
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। पुलिस की अनदेखी के चलते चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे है, जिसके चलते अब डीसी एवं एसपी आवास के समीप ही स्थित डीसी कॉलोनी को भी निशाना बनाया जा रहा है। वीरवार को भी डीसी कार्यालय में ही कार्यरत एक महिला के कॉलोनी में स्थित क्वार्टर से दिन दहाड़े चोरों ने लाखों रुपये के आभूषण व हजारों की नकदी चोरी कर ली। इससे कॉलोनी वासियों में रोष फैल गया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष भी जाहिर किया।
सुनीता देवी डीसी कार्यालय में क्लर्क हैं। उनके पति मुनीष कुमार गांव मांडी में जेबीटी अध्यापक हैं। वे डीसी कॉलोनी के डी टाइप क्वार्टर में रह रहे हैं। वीरवार को दोनों ड्यूटी पर गए थे। दोपहर को खाना खाने सुनीता घर पहुंचीं तो ताला टूटा मिला। अंदर कपड़े बिखरे हुए थे। उन्होंने अपने पति को सूचना दी। सूचना पर सिटी थाना पुलिस एवं एफएसएल टीम पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। लोग भी एकत्रित हो गए और पुलिस की कार्यप्रणाली पर रोष जताया। मुनीष कुमार ने बताया कि चोरों ने अलमारी से डेढ़ तोले का सोने का कड़ा, ढाई तोले की चूड़ियां, चांदी के 8 सिक्के व सात हजार की नकदी चोरी की है।
विज्ञापन


डीसी, जज व बड़े अधिकारियों के आवासों से घिरी कॉलोनी, फिर भी नहीं रुक रहीं घटनाएं
कॉलोनीवासियों का कहना है कि कॉलोनी डीसी, जज व बड़े अधिकारियों के आवासों से घिरी है तो कुछ ही दूरी पर एसपी आवास भी है। इसके बावजूद यहां चोरी की वारदातें रुकनहीं रही हैं। कुछ माह पहले ही यहां से बाइक चोरी की गई थी। करीब डेढ़ साल पहले भी बड़ी चोरी हुई थी। घटनाओं की शिकायत पुलिस के साथ डीसी को भी की थी, लेकिन आज तक पुलिस कोई खुलासा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क हादसे में वृद्ध की मौत
लाडवा। इंद्री चौक पर सड़क हादसे में साइकिल सवार एक वृद्ध की मौत हो गई। गांव गिलौर जिला यमुनानगर निवासी 65 वर्षीय मोहन साइकिल से इंद्री चौक से होते हुए जा रहा था। पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया ओर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी ट्रक चालक को लोगों ने काबू कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed