{"_id":"5b75d6bb42c792276c4b3ffc","slug":"101534449339-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत पुलिस इंस्पेक्टर के घर 30 लाख की नगदी व सामान की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेवानिवृत पुलिस इंस्पेक्टर के घर 30 लाख की नगदी व सामान की चोरी
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर के घर में 30 लाख नगदी व आभूषणों की चोरी
- घटना के समय नहीं घर में नहीं था कोई, पत्नी का ऑपरेशन कराने गये थे अंबाला
- दु:खभंजन मंदिर कॉलोनी में हुई वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। स्वतंत्रता दिवस पर चोरों ने स्थानीय दु:खभंजन मंदिर कॉलोनी वासी सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर के घर में करीब 30 लाख रुपये की नगदी व सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना उस समय हुई जब परिवार का कोई भी सदस्य घर में नहीं था।
चोरी के समय सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर अपनी पत्नी के हाथ का ऑपरेशन करवाने अंबाला गए हुए थे। बहरहाल पुलिस ने इस घटना का मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है। इस सीन आफ क्राईम की टीम ने मौके पर पहुंच कर मुआयना किया,व हीं जिला अपराध शाखा की टीम ने भी मौके का जायजा लिया है। दु:खभंजन मंदिर कॉलोनी वासी धर्मवीर गौतम ने बताया कि 15 अगस्त को वह अपनी पत्नी के हाथ का ऑपरेशन अंबाला के लिये सुबह 11 बजे घर से निकले थे। रात को जब घर लौटे तो इस वारदात का पता चला और पुलिस को तत्काल अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि चोर इस वारदात को अंजाम देकर करीब 30 लाख रुपये की नगदी व सामान चुरा कर ले गए हैं।
इस वारदात को अंजाम देते समय चोरों ने भीतर से घर की कुंडी लगा ली थी। सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर धर्मवीर गौतम ने बताया कि पत्नी के ऑपरेशन के बाद वह रात को जब घर पहुंचे तो उन्होंने दरवाजे पर लगा ताला खोलने के बाद भीतर जाने का प्रयास किया था, लेकिन जब दरवाजा नहीं खुला तो उन्हें शक हुआ। जब घर के पीछे जाकर देखा तो वहां पिछला दरवाजा टूटा हुआ था। इसी रास्ते से चोरों ने घर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
घर के पीछे खाली प्लॉट से घुसे थे चोर
जिस घर में यह वारदात हुई, उसके पीछे खाली प्लॉट है। इस खाली प्लॉट से ही चोर ऊंची दीवार फांद कर घर में प्रवेश कर गए थे और पिछला दरवाजा तोड़ कर भीतर घुस गए और अंदर से मेन गेट पर कुंडी लगा ली और वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गये। मकान मालिक मुताबिक जब मेन गेट पर लगे ताले को खोलने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने पीछे से घर में जाकर देखा कि अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा है।
ये सामान हुआ चोरी
सोने के आभूषण, कैश और घर का अन्य कीमती सामान चुराने के अलावा चोरों ने अन्य किसी सामान को हाथ नहीं लगाया। बताया गया है कि घर में दो लैपटॉप भी पड़े थे,लेकिन चोरों ने इन्हें नहीं उठाया। मकान मालिक के मुताबिक चोरों ने घर से तीन एटीएम कार्ड भी चुराये थे,लेकिन उन्होने यह तीनों एटीएम बंद करा दिया हैं।