फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   चाय पीने के लिए ढाबे पर बस रोकी तो मृत मिला बस में सवार युवक

चाय पीने के लिए ढाबे पर बस रोकी तो मृत मिला बस में सवार युवक

Fri, 09 Feb 2018 12:40 AM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
चाय पीने के लिए ढाबे पर बस रोकी तो मृत मिला बस में सवार युवक
चाय पीने के लिए ढाबे पर बस रोकी तो मृत मिला बस में सवार युवक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
दिल्ली से पंजाब के लिए बस में सवार हुए एक युवक की मौत हो गई। उत्तम नगर, दिल्ली निवासी करीब 30 वर्षीय विजय कुमार दिल्ली से फिरोजपुर अपनी बहन से मिलने जा रहा था। वह पंजाब रोडवेज जालंधर की बस में बुधवार देर रात सवार हुआ था। वह रास्ते में सीट पर सो गया। बस पिपली के पास पहुंची तो एक ढाबे पर चालक ने चाय पीने के लिए बस को रोका। तभी परिचालक ने यात्रियों को कुछ देर बस रूकने की सूचना दी। यात्री भी बस से नीचे चाय आदि पीने के लिए उतर आए, लेकिन एक विजय सीट पर सोने की स्थिति में ही रहा। परिचालक ने उसे जगाने का प्रयास किया तो वह गिर पड़ा। देखा तो उसकी मौत हो चुकी है। उन्होंने तत्काल ही पुलिस को सूचित किया और एंबुलेंस से उसे एलएनजेपी सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित किया और पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि विजय की हार्ट अटैक से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed