फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   शहर में मिले शराब के अवैध खुर्दे, सड़कों पर वाहन रहे थे नियम

शहर में मिले शराब के अवैध खुर्दे, सड़कों पर वाहन रहे थे नियम

Sun, 21 Jan 2018 12:37 AM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
शहर में मिले शराब के अवैध खुर्दे, सड़कों पर वाहन रहे थे नियम
शहर में मिले शराब के अवैध खुर्दे, सड़कों पर वाहन तोड़ रहे थे नियम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
धर्मनगरी में भले ही शराब की बिक्री पर बैन हो, लेकिन अवैध रूप से जगह-जगह खुर्दे खुले हुए हैं। यह खुलासा शनिवार देर शाम एसपी अभिषेक गर्ग के नेतृत्व में चलाए गए दुर्गा और सर्च अभियान के दौरान हुआ। शाम छह बजे से लेकर करीब आठ बजे तक खुद एसपी अभियान की कमान संभाले रहे। इस दौरान डीएसपी तान्या सिंह, सिटी एसएचओ मलकीत सिंह, महिला थाना प्रभारी के साथ ही सभी संबंधित क्षेत्र के चौकी प्रभारी कार्रवाई में जुटे रहे। इस दौरान पुलिस ने 32 मनचलों को काबू किया। साथ ही नियमों की धज्जियां उड़ा रहे 11 वाहनों के चालान भी किए।
कैसल मॉल से अभियान शुरू किया गया। एसपी ने सेक्टर-17 में मनचलों से लेकर यातायात नियमों की अवहेलना कर रहे वाहनों और अवैध रूप से की गई पार्किंग का जायजा लिया। उन्होंने तत्काल ही संबंधित वाहनों पर कार्रवाई के आदेश दिए। महिला और पुरुष पुलिस कर्मी इस दौरान रेहड़ियों से लेकर मॉल आदि दुकानों पर पहुंचे युवक-युवतियों से मिले और उनसे पूछताछ की तो महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उन्हें जागरूक किया। इसके बाद पुलिस बल एसपी की अगुवाई में ही पुराने बस अड्डे के सामने पार्क और पार्किंग स्थल, रेलवे रोड, सलारपुर रोड, अमीन रोड पहुंचे। पुलिस सलारपुर और अमीन रोड पर पहुंची तो वहां अवैध रूप से शराब के खुर्दे खोल कर कारोबार कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस को देख अनेकों लोग दौड़ पड़े तो करीब दर्जन भर को पुलिस ने काबू भी कर लिया। पुलिस ने करीब आधा दर्जन अवैध शराब की पेटियां भी बरामद की।
विज्ञापन


काबू किए दर्जन भर मनचले, चेतावनी देकर छोड़ा
अभियान के दौरान पुलिस ने दर्जन भर मनचले युवकों को भी दबोचा। उन्हें कड़ी चेतावनी देने के बाद छोड़ दिया गया। इस दौरान बाजारों और राह जाते युवतियों से भी पुलिस ने पूछताछ की कि उन्हें इस समय बाजार में घूमते हुए किसी प्रकार से छेड़छाड़ जैसी घटना का सामना तो नहीं करना पड़ता। उन्हें यह भी आह्वान किया कि वे इस प्रकार की घटना का कड़ा विरोध करें और तत्काल ही पुलिस को सचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगाई जाएंगी शहर में जगह-जगह शिकायत पेटियां : एसपी
एसपी अभिषेक गर्ग ने इस अभियान के दौरान बातचीत में बताया कि पुलिस महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से सतर्क है। किसी भी महिला के साथ छेड़छाड़ और अन्य घटना को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ही यह अभियान चलाया गया है और आगे भी इसे जारी रखा जाएगा। इसी के चलते ही शहर में शिकायत पेटियां भी लगाई जाएंगी। छात्राएं और अन्य महिलाएं अपने साथ होने वाली घटनाओं को लेकर गुप्त रूप से उसमें शिकायत डाल सके। पुलिस तत्काल ही उस पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed