फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को 7 साल की कैद

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को 7 साल की कैद

Tue, 21 Nov 2017 12:30 AM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को 7 साल की कैद
नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को 7 साल की कैद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मधु खन्ना लाली की अदालत ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म दोषी को पोक्सो एक्ट के तहत सात साल की कैद और पांच हजार रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में दोषी को छह महीने की अतिरिक्त सजा भी काटनी होगी। 27 सितंबर 2016 को पीड़िता ने लाडवा थाना में दोषी कवंर पाल के खिलाफ दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज करवाई थी। पीड़िता की उस समय उम्र 16 वर्ष थी। दोषी ने 10 सितंबर 2016 को पीड़िता को अपने घर बुलाया और दुष्कर्म किया। उसके बाद उसने पीड़िता को धमकी दी कि यदि उसने किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने 15 अक्तूबर 2016 को दोषी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने 20 नवंबर 2017 को आरोपी को दुष्कर्म का दोषी मानते हुए सात साल की कैद और पांच हजार रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed