{"_id":"5e9355bb8ebc3e6fd8179e35","slug":"crime-police-wine-sales-of-make-kurukshetra-news-knl27821444","type":"story","status":"publish","title_hn":"निदेशाज्ञा का उल्लंघन करके अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निदेशाज्ञा का उल्लंघन करके अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने व बनाने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसमें से पुलिस ने बलकार सिंह निवासी डेरा नैसी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 362 लीटर लाहन बरामद किया है। वहीं हिमांशु निवासी ज्योति नगरव राजू निवासी पिपली को काबू करके 24 बोतल ठेका शराब देशी व अंग्रेजी बरामद की है। इसके अलावा निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के आरोप में चार वाहनों को जब्त करके 179 वाहन चालकों के चालान भी किये गए है। ये जानकारी पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने दी
उन्होंने बताया कि थाना इस्माईलाबाद में तैनात एएसआई महेंद्र सिंह को शनिवार को सूचना मिली की बलकार सिंह निवासी डेरा नैसी गांव जलबेहडा में अवैध शराब निकाल रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने छापा मारकर करके बलकार सिंह को शराब निकालते हुए काबू कर उससे 362 लीटर लाहन बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं हिमांशु निवासी ज्योति नगर को 12 बोतल (देसी) व राजू निवासी पिपली को बिना लाइसेंस और बिना परमिट के शराब बेचते 12 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ काबू किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है।