फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   crime, police

भांजे को घायल करने के आरोप में मामा के खिलाफ केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
crime, police
मुलतानी कॉलोनी में लेन-देन के मामले को लेकर मामा द्वारा अपने भांजे को गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी मामा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता अरुण कुमार ने पुलिस को बताया कि नरेश निवासी गांव पधाणा (करनाल) ने उसके पिता के साथ मिलकर मुलतानी कॉलोनी में दांतों का अस्पताल खोला था। दिन में अपनी पढ़ाई के बाद वह अस्पताल में ही काम करता था। करीब एक महीने बाद ही अस्पताल के लेन-देन को लेकर उनमें अनबन रहने लगी। जिस कारण उसका मामा नरेश उसके साथ रंजिश रखने लगा। शुक्रवार को वह अपने पिता के साथ दांतों के अस्पताल में हिसाब करने के लिए गए थे। जहां पर उसके मामा नरेश ने उसके पिता व उस पर हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया तथा उपचार के लिए कुरुक्षेत्र रैफर किया गया। जहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया। पुलिस ने नरेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed