फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   crime

मोहन नगर में रसगुल्ले की फैक्टरी पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, सौ किलो रसगुल्ले किए नष्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
crime
त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापामारी से मिलावटखोरों में हड़कंप मचा हुआ है। रविवार को भी जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. संदीप कादियान की टीम ने मोहन नगर स्थित एक रसगुल्ला फैक्टरी पर छापा मारा। यहां रसगुल्ले में मरी हुई मक्खियां मिलने पर एक क्विंटल रसगुल्ले को मौके पर ही नष्ट कराया। यही नहीं, विभाग की टीम ने रसगुल्ला, गुलाब जामुन और खोया के तीन सैंपल भरे हैं, जिन्हें जांच के लिए चंडीगढ़ भेजा गया है। उधर, विभाग द्वारा छापामारी के बाद जांच के लिए भेजे 20 सैंपलों की रिपोर्ट में छह सैंपल तय मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। रिपोर्ट के आधार पर अब खाद्य सुरक्षा विभाग ने आगामी कार्रवाई भी शुरू कर दी है। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. संदीप कादियान ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। छापेमारी के दौरान यहां करीब सात क्विंटल रसगुल्ला मिला, लेकिन इसमें से करीब एक क्विंटल रसगुल्ले के ड्रम में मरी हुई मक्खियां पड़ी मिली। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed