फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   crime

युवक पर घर में घुसकर अश्लील हरकतें करने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
crime
कस्बे की एक महिला ने युवक पर नशे में धुत होकर और घर के अंदर घुस कर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया। महिला के पति के अचानक घर आने पर आरोपी युवक ने भागने की कोशिश लेकिन नशे में धुत होने के कारण युवक लड़खड़ाकर गिर गया और महिला के पति ने उसे दबोच लिया। महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसका पति काम के सिलसिले में बाहर गया हुआ था। रात को वह खाना खाने के बाद बच्चे सहित सो गई। रात करीब 11:00 बजे शराब के नशे में धुत एक युवक उसके कमरे में घुस गया और अश्लील हरकतें करने लगा जब उसने विरोध किया तो युवक जान से मारने की धमकी देने लगा। उसी समय अचानक उसका पति मोटरसाइकिल लेकर आ गया। मोटरसाइकिल की आवाज सुनकर युवक घर के अंदर से भागने लगा। शराब के नशे में धुत होने के कारण भागते हुए वह नीचे गिर गया। उसी दौरान उसके पति ने उस युवक को पकड़ लिया। आरोपी युवक की पहचान रोशन निवासी विकास नगर लाडवा बताया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed