फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Crime is rampant in the state: Dipendra

प्रदेश में अपराध बेलगाम : दीपेंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Crime is rampant in the state: Dipendra
कुरुक्षेत्र। राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने रविवार को कुरुक्षेत्र में कई सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत की और आमजन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने हरियाणा की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर गहरी चिंता जताई और राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया।
विज्ञापन

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। अपराधी बेखौफ हैं और सरकार असहाय दिख रही है। मुख्यमंत्री का प्रशासन पर नियंत्रण नहीं है और अधिकारी भी उन्हें गंभीरता से नहीं ले रहे।
विज्ञापन

हुड्डा ने आरोप लगाया कि पुलिस थानों में पीड़ितों को सहायता मिलने के बजाय दुत्कार कर भगाया जा रहा है। 2005 में जब कांग्रेस सरकार आई थी तो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मात्र दो महीने में कानून व्यवस्था सुधार दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने फरवरी में सात राज्यों के डीजीपी की बैठक का हवाला देते हुए कहा कि हरियाणा में 80 से अधिक संगठित आपराधिक गिरोह सक्रिय हैं जिनके विदेशों से संपर्क भी उजागर हुए हैं। ये गिरोह हत्या, फिरौती, नशा तस्करी, अपहरण और ऑनलाइन अपराधों को अंजाम दे रहे हैं।

दीपेंद्र हुड्डा ने वोटिंग प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाया और कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने तथ्यों के साथ स्पष्ट किया है कि चुनाव आयोग की भूमिका निष्पक्ष नहीं रही। भारतीय जनता पार्टी सत्ता पर बने रहने के लिए हर तरीका अपना रही है। हरियाणा में भी वोट चोरी के साक्ष्य सामने आएंगे। प्रदेश को मजबूर नहीं, मजबूत सरकार की जरूरत है, जो अपराध और अराजकता पर सख्त कार्रवाई कर सके। इस मौके पर विधायक रामकरण काला, विधायक मनदीप चट्ठा, कुरुक्षेत्र जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक मेवा सिंह, पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, हिमांशु अरोड़ा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed