{"_id":"693730d9e37816cefa04d104","slug":"couple-swallows-poison-along-with-daughter-both-die-daughters-condition-critical-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-146628-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: दंपती ने बेटी के साथ खुद भी निगला जहर, दोनों की मौत, बेटी की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: दंपती ने बेटी के साथ खुद भी निगला जहर, दोनों की मौत, बेटी की हालत गंभीर
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पोस्टमार्टम के दौरान शव लेने के लिए मोर्चरी के बाहर इंतजार करते परिजन। संवाद
कुरुक्षेत्र। शहर के ज्योति नगर में रहने वाले एक दंपती ने रविवार को जहर निगल कर अपने जीवन को लील लिया। खुद जहर निगलने से पहले दंपती ने डेढ़ वर्षीय बेटी को भी जहर दिया जिसका हिसार के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतकों की पहचान जिला हिसार के शाहपुर गांव निवासी 29 वर्षीय संजय और 23 वर्षीय ममता के रूप में हुई है। फिलहाल संजय शहर के एक निजी अस्पताल में काम करते थे और अपनी बेटी व पत्नी के साथ ज्योति नगर में रहते थे।
संजय ने जहर निगलने के बाद अपने भाई के साले, जो संजय के साथ अस्पताल में काम करता था, को फोन कर इसकी जानकारी दी कि उसने अपने पूरे परिवार के साथ मिलकर आत्महत्या का कदम उठा लिया है। वह उनके परिवार को इसकी जानकारी दे दें। भाई के साले ने तुरंत अपने जीजा को फोन कर इसकी जानकारी दी और संजय के घर पहुंचकर उन्हें शहर के निजी अस्पताल में पहुंचाकर पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के बयान भी दर्ज किए लेकिन दोनों ने कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया और किसी भी प्रकार का कोई लड़ाई-झगड़ा होने व दबाव से भी इन्कार कर दिया। सोमवार को उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।
पुलिस को दिए बयान में मृतक के भाई ने बताया कि उन्हें इस बारे में कुछ भी जानकारी नहीं है कि दोनों ने यह कदम क्यों उठाया है। उपचार के दौरान भाई के कई बार पूछने के बाद भी संजय ने कुछ नहीं बताया और माफ कर देने की बात कहता रहा। सुभाष मंडी चौकी इंचार्ज मलकीत सिंह का कहना है कि इस घटनाक्रम के लिए परिजनों ने किसी पर फिलहाल कोई संदेह नहीं जताया है, जिसके चलते सामान्य कार्रवाई करते हुए परिजनों को शव सौंप दिए गए।