फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Corona took the lives of two people, Omicron found in 54

कोरोना ने ली दो लोगों की जान, 54 में मिला ओमिक्रॉन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Corona took the lives of two people, Omicron found in 54
कुरुक्षेत्र। जिले में नए कोरोना केस मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। वीरवार को कोरोना से दो लोगों की मौत हो गई तो वहीं 87 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। देश-विदेश से लौटे 126 लोगों के सैंपल ओमिकॉन जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने दिल्ली भेजे थे। जिनमें वीरवार को 54 लोगों में ओमिकॉन वैरिएंट मिलने की पुष्टि हुई है। हालांकि यह सभी लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार गांव नलवी वासी 66 वर्षीय कोरोना संक्रमित व्यक्ति की 29 जनवरी को अस्पताल ले जाते समय तथा गांव अजराना वासी 60 वर्षीय कोरोना संक्रमित मरीज की लुधियाना के मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। दोनों ही मरीजों को कोरोना वैक्सीन लगी हुई थी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गांव नलवी निवासी मरीज टीबी की बीमारी से पीड़ित था और गांव अजराना वासी मरीज पीलिया, लिवर और किडनी की बीमारी से पीड़ित था। मौत के बढ़ते आंकड़ों पर स्वास्थ्य विभाग ने भी चिंता जताई है। विभाग ने आमजन से कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन

जिले में अब कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़ा 375 तक पहुंच गया है। तीसरी लहर में यह 17वीं मौत है। उधर, स्वास्थ्य विभाग ने जहां सीएचसी बाबैन की 28 वर्षीय चिकित्सा अधिकारी व विदेश से वापस लौटे छह यात्रियों सहित 87 लोगों में कोरोना की पुष्टि की है। वहीं, कई दिन बाद वीरवार को स्वास्थ्य विभाग को मिली ओमिक्रॉन के सैंपलों की रिपोर्ट में 54 मरीजों में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। कुरुक्षेत्र में अभी तक विदेश से लौटे यात्रियों की जांच करने पर कुल 64 लोगों में ओमिक्रॉन संक्रमण मिल चुका है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक विदेश से लौटे 126 कोरोना संक्रमित यात्रियों के सैंपल जांच के लिए दिल्ली लैब में भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अब 406 सक्रिय केस, पिछले कई दिनों से लगातार घटी संख्या
जिले के लोगों के लिए यह राहत की बात है कि नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या के साथ-साथ एक्टिव केस की संख्या भी दिन प्रतिदिन घट रही है। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग ने जहां 87 मरीजों में कोरोना की पुष्टि की, वहीं रिकवर होने पर 131 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया। कुरुक्षेत्र में अब सक्रिय केसों की संख्या घटकर 406 रह गई है। इनमें से 313 मरीजों को होम आइसोलेट तथा 93 मरीजों को अस्पताल में दाखिल किया गया है।

जिले में अब तक 26 हजार 235 मिल चुके हैं कोरोना के मरीज
जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक लिए गए 6,63,635 में से 6,36,264 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक ओमिक्रॉन वैरिएंट की जांच के लिए 126 सैंपल लैब में भेजे गए हैं। वीरवार को आई रिपोर्ट में 54 मरीजों को ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। विभाग द्वारा आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के 1041 सैंपलों की जांच करने पर 87 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें आरटी पीसीआर के 795 और रैपिड एंटीजन के 246 सैंपल शामिल थे। कुरुक्षेत्र में अभी तक 26 हजार 235 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 25 हजार 454 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed