फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Corona report of six patients came positive

छह मरीजों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Corona report of six patients came positive
कुरुक्षेत्र। कोरोना केसों में फिर से वृद्धि होने लगी है। करीब दो माह बाद सोमवार को एक साथ छह केस सामने आए हैं। बढ़ते केसों की संख्या को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो चुका है और सैंपलिंग पर जोर दिया जा रहा है। जिले में अब सक्रिय केसों की संख्या 12 हो गई है, जिसमें से 11 को होम आइसोलेट व एक को अस्पताल में दाखिल किया गया है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि अभी तक लिए गए 7,14,331 में से 6,87,008 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। अब तक 26,432 कोविड मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। जिले में ओमिक्रोन वैरिएंट के 158 सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए हैं, जिनमें से 105 मामले अभी तक सामने आए थे। जिले में अलग-अलग स्थानों से कुल 610 कोविड के सैंपल लिए गए हैं, जिसमें आरटी पीसीआर के 481 रैपिड के 129 सैंपल शामिल हैं। इन सैंपलों में से छह व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में पॉजिटिव केसों का रिकवरी रेट 98.47 पर है और सैंपल पॉजिटिव रेट 3.76 पर है। अब तक 26,842 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं जिनमें से 26,432 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं तथा कोरोना पॉजिटिव 398 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन

आज 66 स्थानों पर लगेगी वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज
कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए प्रतिदिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा शेड्यूल जारी किया जा रहा है, जिसके तहत मंगलवार को 66 स्थानों पर कोरोना वैक्सीनेशन की पहली तथा दूसरी डोज लगाई जाएगी। वहीं 12 से 14 वर्ष के बच्चों को 35 व 15 से 18 वर्ष के बच्चों को 56 जगहों पर डोज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed