फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Congress workers chalk out strategy for rally to be held in Delhi on December 14

Kurukshetra News: 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली रैली के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बनाई रणनीति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Congress workers chalk out strategy for rally to be held in Delhi on December 14
लाडवा। कार्यकर्ताओ को संबोधित करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष मेवा सिंह। स्वयं - फोटो : कानीबोझी गांव से कानीबोझी चौराहे तक जाने वाले जर्जर सड़क।
लाडवा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व विधायक मेवा सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को एक निजी पैलेस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेवा सिंह ने कहा कि वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का पर्दाफाश करने के साथ वोट चोरी के दम पर बनी सरकार की असलियत से जनता को अवगत कराया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खुलासे के बाद देश के सामने भाजपा और चुनाव आयोग की पोल खुल चुकी है। ऐसे में कांग्रेस की ओर से वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली का आयोजन किया जा रहा है। आज महंगाई, बेरोजगारी और सामाजिक असमानता चरम सीमा पर पहुंच चुकी है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है, इन मुद्दों को हर घर तक पहुंचाएं। यह महारैली केंद्र सरकार तक जनता का संदेश पहुंचाने का बड़ा मंच बनेगी।
विज्ञापन

उन्होंने लाडवा विधानसभा सहित पूरे हरियाणा में भाजपा सरकार की ओर से विकास कार्यों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि सीएम नायब सिंह सैनी का अपना हल्का होते हुए भी लाडवा में कोई काम नहीं हो रहा है। सरकार सिर्फ घोषणाओं तक सीमित हो गई है। एक साल बीत जाने के बाद भी न तो लाडवा के लोगों को बाईपास की सुविधा मिली है और न ही लड़कियों के लिए कॉलेज की सुविधा। इस मौके पर मंदीप तूर, भगवंत विर्क, जसबीर पंजेटा, जयपाल पांचाल, डॉ. अमन कुमार, अमर सिंह, रणबीर सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज करेंगे सीएम आवास का घेराव
हरियाणा युवा कांग्रेस की ओर से नौ दिसंबर को जिले में वोट चोर, गद्दी छोड़ राज्य स्तरीय विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता श्री भागेश्वर महादेव मंदिर सेक्टर-दो कुरुक्षेत्र में एकत्रित होंगे। यहां से प्रदर्शन करते हुए सीएम आवास का घेराव करने पहुंचेंगे। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय चिब मुख्य रूप से शिरकत करेंगे। इसके साथ में हरियाणा प्रदेश के प्रभारी और सह प्रभारी सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed