फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Congress never fulfilled its promises: Nayab Saini

कांग्रेस ने कभी भी घोषणाओं को पूरा नहीं किया : नायब सैनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Congress never fulfilled its promises: Nayab Saini
लाडवा। गांव खेड़ी दबदलान में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने इस अंदाज में किया लोगों का अ​भिवादन। डीआई - फोटो : shiv tripathi
लाडवा। हर राजनीतिक पार्टी चुनाव के समय में अपना घोषणा पत्र जारी करती है। कांग्रेस भी करती रही लेकिन कभी इसमें शामिल घोषणाओं को पूरा नहीं किया। कुछ काम करने के बाद बाकी भुला दी जाती थी और फिर नई घोषणा कर जनता को उलझा दिया जाता था ऐसे में देश ने कांग्रेस को 55 साल तक भुगता लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तभी से ही जनता से किए संकल्पों को पूरा किया है।
विज्ञापन

यह कहना है मुख्यमंत्री नायब सैनी का। वे शनिवार की शाम को अपने विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे, जहां खेड़ी दबदलान, घड़ौला, भालड़, धनौरा जाटान व भैणी में सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों और जनकल्याणकारी नीतियों के बलबूते पर वर्ष 2029 में लगातार चौथी बार सरकार बनाएगी। इस सरकार ने लोगों के साथ जो वादे किए उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का काम किया। इस कार्यकाल में 217 संकल्पों में से महज 18 महीने के कार्यकाल में 66 संकल्पों को पूरा कर दिया है और इसी साल 151 संकल्पों को भी पूरा कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों को अधिक से अधिक सहूलियतें देने को प्राथमिकता दी जा रही है। आज वर्तमान सरकार की नीतियों के चलते ही लोगों का जीवन सरल हुआ है। मुख्यमंत्री ने लोगों से बातचीत भी की और उनकी समस्याओं को सुना और अधिकारियों को समस्याओं का समाधान करने के आवश्यक निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


कांग्रेसी फैला रहे अफवाह, बहकावे में न आएं
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि नागरिकों को गुमराह करने के लिए कांग्रेस के लोग अफवाह फैला रहे है, ऐसे लोगों के बहकावे में न आकर धरातल पर चल रहे विकास कार्यों को देखें और कार्यकर्ता समाज में विकास कार्यों का प्रचार-प्रसार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed