फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Computer operators on indefinite strike from today, many works including registry and death may come to a standstill.

Kurukshetra News: कंप्यूटर ऑपरेटर आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, रजिस्ट्री, इंतकाल सहित कई कार्य हो सकते हैं ठप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
Computer operators on indefinite strike from today, many works including registry and death may come to a standstill.
कुरुक्षेत्र। कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ के बैनर तले जिलेभर के कंप्यूटर ऑपरेटर आज सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे, जिसके चलते तहसीलों में रजिस्ट्री, इंतकाल सहित विभिन्न विभागों के कार्य ठप हो सकते हैं। कंप्यूटर ऑपरेटर सुबह ही एकत्रित होकर करनाल के लिए रवाना होंगे, जहां विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। वे पिछले कई महीनों से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन

उनकी मुख्य मांगों में समान कार्य समान वेतन, रेगुलाइजेशन पॉलिसी में शामिल करना और 58 साल की उम्र तक सर्विस सुरक्षा प्रदान करना शामिल है। जिला उपायुक्त कार्यालय से लेकर तहसील सहित अन्य विभागों में करीब 110 कंप्यूटर ऑपरेटर कार्यरत है। इनके हड़ताल पर जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन



हड़ताल होने से इन कार्यों पर पड़ेगा असर
जिले में हर रोज 300 के करीब रजिस्ट्रियां, 300 इंतकाल और एक हजार के करीब जमाबंदी से संबंधित काम होते हैं। इसके अलावा आय प्रमाणपत्र, जातिप्रमाण पत्र 500 के करीब, लाइसेंस व आरसी 500 से 700 के करीब हर रोज तैयार होती हैं तो वहीं दूसरे विभागों में भी हर रोज सैकड़ों लोगों से जुड़े काम किए जाते हैं। ऐसे में ये सभी काम प्रभावित होने के आसार बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मांगे न मानने तक जारी रहेगी अनिश्चितकालीन हड़ताल : प्रमोद नागपाल
हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ के जिला प्रधान प्रमोद नागपाल का कहना है कि प्रदेशभर के कंप्यूटर ऑपरेटर पिछले कई महीनों से अपनी मांगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश सरकार कंप्यूटर ऑपरेटरों की जायज मांगों को मानने के लिए तैयार नहीं हैं, इसके लिए अब अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने का निश्चय लिया गया है। अब करनाल में लघु सचिवालय के सामने प्रदेशभर से 2760 कंप्यूटर ऑपरेटर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठेंगे और मांगें न मानने तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed