फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Competitions will be held in five categories to create awareness about franchise

मताधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए पांच श्रेणियों में होगी प्रतियोगिताएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Competitions will be held in five categories to create awareness about franchise
मताधिकार के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पांच श्रेणियों के तहत प्रतियोगिता आयोजित कराई जाएगी। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए आयोग की वेबसाइट ईसीआईस्वीप.एनआईसी.इन/कॉन्टेस्ट के माध्यम से पंजीकरण किया जाएगा। इच्छुक मतदाता 31 मार्च 2022 तक इन प्रतियोगिताओं के लिए आवेदन कर सकता है। उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सभी आयु वर्ग के लोग भाग ले सकते हैं। प्रश्नोत्तरी, वीडियो मेकिंग, पोस्टर डिजाइन, गीत तथा स्लोगन लेखन प्रतियोगिता शामिल है। बताया कि इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए वेबसाइट पर पंजीकरण कराना होगा, जिसमें अपना नाम, पता और मोबाइल नंबर भरना अनिवार्य है। इस प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को तीन हजार रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक के इनाम दिए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट ईसीआईस्वीप.एनआईसी.इन/कॉन्टेस्ट पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed