फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   CMO inspected LNJP hospital, found flaws

Kurukshetra News: सीएमओ ने किया एलएनजेपी अस्पताल का निरीक्षण, मिली खामियां

Tue, 14 Mar 2023 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 14 Mar 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
CMO inspected LNJP hospital, found flaws
कुरुक्षेत्र।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन (सीएमओ) ने एलएनजेपी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल के कई वार्डों में कमियां मिली। इसके अलावा एक महिला सुरक्षाकर्मी ड्यूटी से नदारद पाई गई। सीएमओ ने शिशु व गाइनोलॉजिस्ट वार्ड के डॉक्टरों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने सुरक्षाकर्मी को भी नोटिस जारी किया गया है।

जानकारी के अनुसार सीएमओ ने शिशु वार्ड में का निरीक्षण किया तो पाया कि सुबह और रात के समय कोई बाल रोग विशेषज्ञ ड्यूटी पर नहीं आता है। पिछले दो दिन से ऐसा चल रहा है। मात्र नर्सों के भरोसे ही काम चल रहा है। इसी तरह गाइनोलॉजिस्ट वार्ड के रिकॉर्ड को जांच गया। इसमें अधिकतर मामले रेफर के पाए गए। इसके अलावा रिकॉर्ड में भी कई खामियां मिली। एक महिला सुरक्षा कर्मचारी अपनी ड्यूटी से नदारद पाई गई। वहीं अस्पताल में सफाई व्यवस्था व बेड की चादर सफाई के पैमाने पर खरी पाई गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि अस्पताल का औचक निरीक्षण करके कई तरह की जांच की गई। जांच में कई वार्ड में कुछ छोटी खामियां मिली, जिन्हें दुरूस्त करने के लिए विभागाध्यक्ष को निर्देश दिए गए। वहीं शिशु वार्ड और गाइनोलॉजिस्ट वार्ड के चिकित्सकों सहित एक महिला सुरक्षाकर्मी को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed