{"_id":"68da351d4cc77ac1f504ab92","slug":"cm-saini-launches-whatsapp-chatbot-and-paperless-registry-system-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा की डिजिटल उड़ान: लोगों को घर बैठे मिलेगी सुविधा, सीएम सैनी ने लॉन्च किया पेपरलेस रजिस्ट्री सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा की डिजिटल उड़ान: लोगों को घर बैठे मिलेगी सुविधा, सीएम सैनी ने लॉन्च किया पेपरलेस रजिस्ट्री सिस्टम
Mon, 29 Sep 2025 12:58 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 29 Sep 2025 12:58 PM IST
सार
हरियाणा में डिजिटल क्रांति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक कार्यक्रम में पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली, पेपरलेस निशानदेही पोर्टल, व्हाट्सएप चैटबोट, और राजस्व न्यायालय निगरानी प्रणाली का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
सीएम सैनी ने लॉन्च किया पेपरलेस रजिस्ट्री सिस्टम
- फोटो : संवाद
विस्तार
धर्मनगरी से हरियाणा में डिजिटल क्रांति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक कार्यक्रम में पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली, पेपरलेस निशानदेही पोर्टल, व्हाट्सएप चैटबोट, और राजस्व न्यायालय निगरानी प्रणाली का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब प्रदेश के लोग घर बैठे अपनी संपत्ति की रजिस्ट्री करा सकेंगे। जमीन से जुड़े विवादों के समाधान के लिए पेपरलेस निशानदेही पोर्टल शुरू किया गया है, जिससे नागरिकों को बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा, राजस्व मामलों से जुड़ी जानकारी और सेवाएं अब व्हाट्सएप चैटबोट के माध्यम से आसानी से उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
लंबित मामलों की निगरानी और त्वरित निपटारे के लिए राजस्व न्यायालय निगरानी प्रणाली भी लागू की गई है। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि यह केवल तकनीकी बदलाव नहीं, बल्कि सुशासन, पारदर्शिता और नागरिक सुविधा की दिशा में एक नया अध्याय हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे इन डिजिटल सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन