फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   CM Saini at Maharishi Kashyap Jayanti celebrations

कुरुक्षेत्र: ऋषि मुनियों में बसती है हमारे देश की आत्मा, महर्षि कश्यप जयंती में बोले सीएम सैनी

Fri, 23 May 2025 05:58 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी,कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी,कुरुक्षेत्र Published by: शाहिल शर्मा Updated Fri, 23 May 2025 05:58 PM IST
सार

कुरुक्षेत्र के लाडवा में महर्षि कश्यप जयंती के अवसर पर सीएम सैनी ने उनके आदर्शों और शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। इस समारोह में हरियाणा के कई विधायक और मंत्री भी उपस्थित रहे। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
CM Saini at Maharishi Kashyap Jayanti celebrations
नायब सिंह सैनी, मुख्यमंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र के लाडवा में महर्षि कश्यप जयंती के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। यह कार्यक्रम उनके विधानसभा क्षेत्र लाडवा में आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेशभर से लोग और समाज के प्रमुख व्यक्तियों ने हिस्सा लिया। सीएम सैनी ने महर्षि कश्यप के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों और शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा हमारे देश की आत्मा ऋषि मुनियों में बसती है। महर्षि कश्यप की शिक्षाएं समाज को एकता और समृद्धि की दिशा में प्रेरित करती हैं। इस अवसर पर उन्होंने हरियाणा सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों का भी जिक्र किया।

विज्ञापन


कई मंत्री और विधायक भी रहे मौजूद

इस समारोह में हरियाणा के कई विधायक और मंत्री भी उपस्थित रहे। आयोजन की तैयारियों को लेकर सभी व्यवस्थाएं पहले से पूरी की गई थीं। सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल को तैनात किया गया था और लोगों के आवागमन के लिए बसों और निजी वाहनों के लिए पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई थी। सीएम सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि महर्षि कश्यप जयंती का यह आयोजन हमें सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। हमारी सरकार हरियाणा को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम सैनी का दो दिनों में लाडवा में दूसरा दौरा

यह सीएम सैनी का दो दिनों के भीतर लाडवा में दूसरा दौरा था। इससे पहले, 22 मई को उन्होंने लाडवा में तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया था और रात में कुरुक्षेत्र में ही रुके थे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सीएम के नेतृत्व की सराहना की और महर्षि कश्यप जयंती के इस आयोजन को सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया। यह समारोह हरियाणा में सामुदायिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें: पंचकूला में सजेगा बागेश्वर धाम का दरबार: चार दिन चलेगी श्री हनुमंत कथा, 28 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed